आज की रेसिपीः चुटकियों में ऐसे बनाएं ''वेज हक्का नूडल्स''
वेज हक्का नूडल्स में सिर्फ वेजीटेबल्स का इस्तेमाल किया जाता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 30 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. अधिकांश लोग ऐसे हैं जो नूडल्स खाने के दिवाने होते हैं, ये नूडल्स किस्म-किस्म तरीके से बनाएं जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी हक्का नूडल्स का स्वाद लिया है। अगर आपने इस लजीज नूडल्स का स्वाद नही लिया है तो आज ही घर पर बनाएं वेज हक्का नूडल्स। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है और इसमें सिर्फ वेजीटेबल्स का ही इस्तेमाल किया जाता है। तो आइए जानते हैं हक्का नूडल्स बनाने की विधि......
सामग्री ( 3 लोगों के लिए)
पानी- 1 लीटर
नूडल्स- 100 ग्राम
तेल- आवश्यकतानुसार
काली मिर्च- 1/2 चम्मच
लाल, हरी शिमला मिर्च - 150 ग्राम
सोया सॉस- 1 चम्मच
सिरका- 1 चम्मच
प्याज, अदरक, लहसुन,हरी मिर्च ( आवश्यकतानुसार)
ऐसे बनाएं वेज हक्का नूडल्स
- हक्का नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसमें 1 लीटर पानी डालकर नूडल्स को उबाल लें।
- जब नूडल्स उबल जाए तो उसे पानी से निकालकर अलग रख लें।
- अब एक अलग से पैन लेकर उसमें तेल डालकर गर्म करें, तेल गर्म होने के बाद जरूरत के हिसाब से अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, काली मिर्च, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- सभी मसालों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद प्याज, शिमला मिर्च डालें और ध्यान रहे हाक्का नूडल्स में सोया सॉस और सिरका डालना न भूलें। इससे नूडल्स का स्वाद बढ़ जाता है।
- अब नूडल्स को पैन में डालकर अच्छी तरह से मिलाकर कुछ देर के लिए पकाएं।

- अब आपका गरमा-गर्म हक्का नूडल्स तैयार है इसे आप चीली सॉस के साथ खाएं। इसे आप सुबह या शाम के नाश्ते में बनाकर खा सकते हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story