Valentine Special: डिश को हार्ट शेप में बनाकर पार्टनर को करें खुश, जानें 5 रेसिपी
वेलेंटाइन डे के मौके पर आप भी अपने पार्टनर के लिए स्पेशल बनाने की प्लानिंग जरूर कर रही होंगी। अगर आप चाहें तो वेलेंटाइन डे पर कुछ टेस्टी डिशेज बनाकर उनका दिल जीत सकती हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 Feb 2018 7:00 PM GMT
वेलेंटाइन डे के मौके पर आप भी अपने पार्टनर के लिए स्पेशल बनाने की प्लानिंग जरूर कर रही होंगी। अगर आप चाहें तो वेलेंटाइन डे पर कुछ टेस्टी डिशेज बनाकर उनका दिल जीत सकती हैं।
इसलिए इस बार हम आपके लिए लेकर आए हैं, हार्ट शेप डिशेज की कई रेसिपी। ये सभी रेसिपीज बनाने में बहुत आसान हैं। जानें रेसिपी-
टेस्टी कटलेट के लिए सामग्री
- पनीर: 250 ग्राम
- काली मिर्च पावडर: 1/2 चम्मच
- कॉर्नफ्लोर: डेढ़ बड़ा चम्मच
- बारीक कटा हरा धनिया: 1 बड़ा चम्मच
- बारीक कटी हरी मिर्च: 4
- नमक: स्वादानुसार
- रिफाइंड ऑयल: तलने के लिए
विधि
- पनीर को मसल लें। उसमें कॉर्नफ्लोर मिलाकर अच्छी तरह मसल कर एक सार कर लें।
- फिर नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया अच्छी तरह मिलाकर गूंथ लें।
- इस मिश्रण की लोइयां बनाएं।
- हार्ट शेप्ड सांचों में चिकनाई लगाकर लोइयों को उनमें दबाकर हार्ट शेप दें।
- कड़ाही में तेल गर्म करके इन्हें कुरकुरा होने तक तलें। गर्मा-गर्म कटलेट चटनी के साथ परोसें।
मावा खजूर केक के लिए सामग्री
- खजूर: 250 ग्राम
- मावा: 50 ग्राम
- कोकोनट पावडर: 1/2 कप
- बादाम: 100 ग्राम
- चेरी: थोड़ी सी
- घी: 1 छोटा चम्मच
विधि
- बादाम को मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- खजूर का पल्प निकाल कर उसे भी पीस लें।
- मावा कसकर मथ लें।
- अब खजूर के पल्प में मावा और बादाम चूरा मिलाकर पेड़ा बनाएं।
- थाली में चिकनाई लगाकर पेड़े को हार्ट शेप में फैलाएं।
- कोकोनट पावडर और चेरी से सजाएं।
सॉल्टी सूजी हार्ट्स के लिए सामग्री
- सूजी: 1 कप
- दही: 1 कप
- कसा हुआ चुकंदर: 1 चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- सोडा बाई कार्बोनेट: 1/2 छोटा चम्मच
विधि
- सूजी में दही, चुकंदर, नमक और सोडा मिलाएं।
- आवश्यकतानुसार पानी मिलाते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें।
- घोल को सिलिकॉन के हार्ट शेप्ड सांचों में डालकर 60 फीसदी पावर पर 6 मिनट तक माइक्रोवेव में स्टीम करें।
- तैयार सॉल्टी सूजी हार्ट्स हरी चटनी के साथ परोसें।
स्वीट हार्ट के लिए सामग्री
- ब्रेड स्लाइस: 6
- मिक्स्ड फ्रूट जैम: 1 कप
- खोया: 1 बड़ा चम्मच
- स्ट्रॉबेरी पुडिंग: 3 कप
- खाने वाला लाल रंग: 2 बूंद
- ऑलिव ऑयल: 1 कप
- पिसी चीनी: 1 छोटा चम्मच
विधि
- खोए को भूनकर चीनी और लाल रंग मिला लें।
- सभी ब्रेड स्लाइस हार्ट शेप में काट लें। स्ट्रॉबेरी पुडिंग को भी हार्ट शेप में काट लें।
- फ्राइंग पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करके मंदी आंच पर ब्रेड स्लाइस शैलो फ्राई कर लें।
- अब फ्राइड ब्रेड स्लाइस पर मिक्स्ड फ्रूट जैम लगाएं। उसके ऊपर हार्ट शेप्ड स्ट्रॉबेरी पुडिंग रखें।
- सजावट के लिए छोटी-बड़ी खोया बॉल्स और खोया रोल्स बनाएं।
- बड़ी बॉल्स को अंगूठे से दबाकर पत्तियों का आकार दें।
- चाकू से पत्तियों पर लाइंस बनाएं। स्वीट हार्ट तैयार है।
तिल पिस्ता हार्ट्स के लिए सामग्री
- खोया: 200 ग्राम
- तिल: 100 ग्राम
- पिसी चीनी: 70 ग्राम
- पिस्ता चूरा: 100 ग्राम
विधि
- तिल भूनकर दरदरा पीस लें।
- खोए में 50 ग्राम पिस्ता चूरा और तिल मिलाकर भून लें।
- आंच से उतारकर चीनी मिलाएं। खोए की 1/2 इंच मोटी तह बिछाएं।
- बचा हुआ पिस्ता चूरा छिड़क कर दबाएं और हार्ट के सांचें से टिकिया काट लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story