सावधान! नमक के ज्यादा सेवन से जा सकती है जान, जानें वजह
अगर आप खाने में जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। शरीर में नमक यानि सोडियम की ज्यादा मात्रा जाने की वजह से मौत का खतरा हो सकता है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गई।

अगर आप खाने में जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। शरीर में नमक यानि सोडियम की ज्यादा मात्रा जाने की वजह से मौत का खतरा हो सकता है। हाल ही में हुई एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि की गई। ब्रिघम और एक महिला अस्पताल की तरफ से यह रिसर्च कराई गई।
हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ता नैंसी कुक ने बताया कि शरीर में सोडियम की मात्रा को माप पाना मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोडियम एक छिपा हुआ तत्व होता है, जिसके कारण पता नहीं चलता कि व्यक्ति ने कितना सोडियम का सेवन कर लिया है।
यही वजह है कि शरीर में सोडियम की मात्रा ज्यादा हो जाती है। इसके अलावा कुछ शोधकर्ताओं का ये भी मानना है कि शरीर में सोडियम मापने के कुछ तरीके होते हैं। लेकिन उन सबके बावजूद यूरीन सैंपल से इसका पता लगाया जा सकता है।
यूरीन सैंपल से टेस्ट करने पर एक बार में सही नतीजा नहीं मिलता है। सही और सटीक नतीजे पाने के लिए कई बार टेस्ट करना पड़ता है।
रिसर्च के दौरान हाई ब्लड प्रेशर की रोकथाम के लिए किए जाने परिक्षणों में हिस्सा लेने वाले 3000 लोगों को शामिल किया गया और उनसे मिले परिणामों की एनालिसिस की गई। इसके बाद सभी शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे कि शरीर में ज्यादा नमक के सेवन से अकस्मात मृत्यु का कारण बन सकता है। ये स्टडी इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित हुई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App