अगर आपके भी हैं घुंघराले बाल तो स्टाइलिश लुक पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
अगर आप अपने छोटे कर्ली (घुंघराले) बालों के बारे में डिसाइड नहीं कर पा रही हैं कि उनमें किस तरह का हेयर स्टाइल बनाया जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम बता रहे हैं, कुछ ऐसी हेयर स्टाइल्स, जिनसे आपको मिलेगा अट्रैक्टिव लुक। इन्हें बनाना भी आसान है।


साइड पोनीटेल स्टाइल

टॉप बन-हाफ बन
रेग्युलर यूज के लिए आप टॉप बन बना सकती हैं। इस तरह बन बनाने के बाद इन्हें संभालना काफी आसान हो जाता है। टॉप बन बनाने के लिए पहले हाई पोनीटेल बनाकर उसे रबर की मदद से सेट करें। इसके बाद सारे बाल लेकर उसे घुमाते हुए एक बन बनाएं। अब पिन की मदद से बन को सेट करें। हाफ बन, रफ एंड टफ लुक देता है। इसे बनाने के लिए आप पहले बालों को कॉम्ब करके आगे के हिस्से से आधे बाल लें और फिर उसे रोल-रोल करें। अब इसे ऊपर की तरफ घुमाते हुए एक बन बनाएं और पिन की मदद से सेट करें।

ट्रिपल पोनीटेल
पोनीटेल का यह स्टाइल शॉर्ट कर्ली हेयर पर काफी अच्छा लगता है। इसे बनाने के लिए पहले आगे से थोड़े से बाल लें और उस पर रबर लगाकर पोनीटेल बनाएं। इसके बाद थोड़े-से बाल और लेकर फिर से पोनीटेल बनाएं। आखिर में बचे हुए सारे बाल लेकर पोनीटेल बना लें। आपका स्टाइल रेडी है।
ब्रेड स्टाइल
कर्ली हेयर पर ब्रेड स्टाइल भी खूबसूरत लगता है। इसे बनाने के लिए पहले बालों को कॉम्ब करके बीच में से मांग निकालें। अब दोनों तरफ से आगे के हिस्से के बालों को लेकर दो चोटी बनाएं। अब इन दोनों चोटी को पीछे ले जाते हुए पिन लगाएं। आपका हेयर स्टाइल तैयार है। आप ब्रेड विद बन भी बना सकती हैं। इसके लिए पहले दोनों तरफ से चोटी बनाएं। अब इसे पीछे ले जाएं और सारे बाल लेकर रबर लगाएं। आखिर में बालों को नीचे से मोड़ते हुए बन बना लें। आपका ब्रेड स्टाइल बन रेडी है।
एसेसरीज का यूज
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App