रक्षाबंधन 2018 : मलाई बर्फी रेसिपी, राखी को बनाए टेस्टी
राखी का त्योहार कल है। सुबह से ही घर में रिश्तेदारों का आना शुरू हो जाएगा । ऐसे में घर की महिलाएं रसोई में एक बार फिर से कैद हो जाएगी इसलिए इस बार हम आपको आज एक ऐसी मिठाई के बारे में बताने जा रहें हैं। जिसे घर में आप आसानी से बना सकती हैं और मेहमानों के दिलों को जीत सकती हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 25 Aug 2018 12:32 PM GMT
जब भी कोई त्योहार आता है, तो घर में लगातार मेहमानों का जमावड़ा लगता रहता है ऐसे में अक्सर घर की महिलाएं रसोई में काम करती रह जाती है। जिससे वो इस त्योहार का मजा नहीं ले पाती हैं।
26 अगस्त को राखी का त्योहार है। सुबह से ही घर में रिश्तेदार आना शुरू हो जाएंगे। ऐसे में हम आपको आज एक ऐसी मिठाई के बारे में बताने जा रहें हैं। जिसे घर में आप आसानी से बना सकती हैं और मेहमानों के दिलों को जीत सकती हैं। तो जानिए मलाई बर्फी रेसिपी...
मलाई बर्फी रेसिपी : सामग्री
4 कप चूरा किया हुआ मावा(खोया),2 बड़ा चम्मच घी, 1/2 कप दूध, 1/4 फिटकरी का पाउडर, 1 कप शक्कर,पिस्ता और कटे हुए बादाम
मलाई बर्फी रेसिपी : विधि
- एक चौड़े पैन में दूध और मावा डालकर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक पकाएं। इस मिश्रण को पकाते समय लगातार हिलाते रहें।
- अब इसमें फिटकरी पाउडर मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें शक्कर डालें और 4 मिनट तक पकाएं।
- इस मिश्रण को एक पहले से ग्रीस किए हुए एल्युमिनियम के बॉक्स में डालें। अब इसके ऊपर पिस्ता और कटे हुए बादाम को डालें,और पूरे दिन सेट होने के लिए छोड़ दें।
- अब इस मिश्रण को बॉक्स से निकालें और छोटे- छोटे पीस में चाकू की मदद से काट लें और मेहमानों को सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story