नाश्ते में उड़द दाल से बनाएं कुरकुरी पूरियां, खाने में आ जाएगा मजा
हर रोज नाश्ते में क्या बनाएं ये सवाल हर महिला के मन में आता रहता है। ऐसे में आज हम आपको उड़द दाल से बनी पूरी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस विधि से बनाई गई पूरियां शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन है। उड़द दाल से बनी पूरियां इतनी टेस्टी होती हैं कि बच्चे इसे बहुत चाव से खाएंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 Jun 2018 12:57 PM GMT
हर रोज नाश्ते में क्या बनाएं ये सवाल हर महिला के मन में आता रहता है। ऐसे में आज हम आपको उड़द दाल से बनी पूरी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस विधि से बनाई गई पूरियां शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन है। उड़द दाल से बनी पूरियां इतनी टेस्टी होती हैं कि बच्चे इसे बहुत चाव से खाएंगे।
वैसे कुछ लोग उड़द दाल की कचौड़ियां बनाते हैं लेकिन आज हम आपको उड़द दाल से पूरियों की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ये बच्चों के साथ बड़ों को भी खूब पसंद आएगी। जानें रेसिपी-
यह भी पढ़ें: घेवर के बिना अधूरे हैं ये त्योहार और रोचक है इसकी कहानी, जानें घेवर के बारे में सब कुछ
उड़द दाल की पूरी के लिए सामग्री
- मैदा: 2 कप
- सूजी: आधा कप
- उड़द दाल: एक कप
- तेल: 250 मिली लीटर
- पानी: 3 कप
- पिसी चीनी: 2 बड़ा चम्मच
- कलौंजी: आधा छोटा चम्मच
- हरी मिर्च: 2-3
- अदरक: 2 बड़ा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- अजवाइन: आधा छोटा चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- हींग: चुटकीभर
यह भी पढ़ें: ब्रेड से ऐसे बनाएं टेस्टी इडली, खाने में आ जाएगा मजा
ऐसे बनाएं
- उड़द दाल की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले दाल को 5-6 घंटे के लिए भिगोकर रखें।
- इसके बाद दाल को पानी से छानकर अलग कर लें और पानी फेंके नहीं।
- फिर दाल में हींग, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छे से ग्राइंड करते हुए पीस लें।
- इसके बाद एक बर्तन में मैदा, नमक, चीनी, अजवाइन और कलौंजी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें 2-3 चम्मच तेल और दाल का पेस्ट डालकर इसे भी अच्छे से मिक्स कर लें।
- फिर जरूरत के हिसाब से भिगी हुई दाल वाला पानी इस्तेमाल करते हुए आटा गूंथ लें।
- आटे को 20-25 मिनट के लिए ढककर कर रख दें।
- अब तय समय के बाद आटे से छोटी गोल-गोल पूड़ियां बेलकर छान लें।
- इस तरह तैयार है उड़द दाल की पूरी
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story