Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ताज महोत्सव 2020: 'संस्कृति के रंग ताज के संग' थीम के साथ शुरू हुआ महोत्सव

ताज महोत्सव 2020: यूपी के आगरा में हर साल 18 फरवरी से 27 फरवरी तक ताज महोत्सव मनाया जाता है। स बार महोत्सव की थीम 'संस्कृति के रंग ताज के संग रखी गई है। इस बीच अगर आप घूमने का सोच रहे हैं। तो यहां जाना बेस्ट एक बेस्ट ऑप्शन है।

ताज महोत्सव 2020:
X
ताज महोत्सव 2020(फाइल फोटो)

ताज महोत्सव 2020: आगरा में हर साल 18 फरवरी से 27 फरवरी तक ताज महोत्सव मनाया जाता है। इस साल 29वां ताज महोत्सव मनाया जा रहा है। हर साल ताज महोत्सव की थीम अलग होती है। वहीं इस बार महोत्सव की थीम 'संस्कृति के रंग ताज के संग रखी गई है। इस महोत्सव की शुरुआत सियाराम धुन के साथ की गई है। 10 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में बहुत कुछ खास देखने को मिलेगा।


आप महोत्सव में तरह-तरह के रंगारंग कार्यक्रम, गीत-संगीत, नृत्य, कला-संस्कृति और लजीज व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। वहीं इस बार महोत्सव में हस्तशिल्प मेला और अलग-अलग राज्यों से जुड़े व्यंजनों के फूड स्टॉल भी लगाए गए हैं।


वहीं महोत्सव में भगवान राम के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका और भगवान शिव पर आधार गंगा अवतरण दिखाई जाएगी। इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' योजना के तहत अरुणाचल प्रदेश की लोक संस्कृति भी देखने को मिलेगी।


इस साल पहली बार महोत्सव में शिवजी पर एक नाटिका भी दिखाई जाअगी। जिसका आयोजन 21 फरवरी को शिव रात्रि के मौके पर होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसकी शुरुआत साल 1992 में हुई थी।

अगर आप इस महोत्सव में शामिल होना चाहते हैं तो आपको इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। वहीं आप महोत्सव में शामिल होने के लिए 50 रुपये का टिकट भी खरीद सकते हैं।

और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story