Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Switzerland जाने का बना रहे हैं प्लान तो ये पांच जगह जरूर देखने जाएं

स्विट्जरलैंड (Switzerland) को भारतीयों के लिए फिर से खोल दिया गया है। यहां आपको स्विट्जरलैंड की पांच ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जो आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं।

Switzerland जाने का बना रहें प्लान तो ये पांच जगह जरूर देखनी चाहिए
X

Switzerland जाने का बना रहें प्लान तो ये पांच जगह जरूर देखनी चाहिए

स्विट्जरलैंड (Switzerland) को भारतीयों के लिए फिर से खोल दिया गया है। वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद आप इस देश में घूमने जा सकते हैं। यहां आपको स्विट्जरलैंड की पांच ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जो आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं।

लुसेर्न (Lucerne)

लुसेर्न हरे-भरे पहाड़ों से घिरा हुआ है। यह स्विट्जरलैंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अगर आप स्विट्जरलैंड घूमने के लिए निकले हैं तो एक बार आपको यहां जरूर जाना जाना चाहिए।

लुटेरब्रुन्नन (Lauterbrunnen)

यह एक स्विट्जरलैंड का बेहतरीन गांव है। सबसे अच्छी चीज यहां ये ही है। यहां कारों की अनुमति नहीं है, यह उन लोगों के लिए बेहद अच्छा है जो पैदल चलना पसंद करते हैं।

इंटरलेकन

इंटरलेकन स्विट्जरलैंड की दो खूबसूरत झीलों, ब्रींज और थून के बीच स्थित है। यह सर्दियों में स्कीइंग वंडरलैंड और गर्मियों में पैराग्लाइडिंग का अड्डा बन जाता है। आप यहां कयाकिंग और हाइकिंग भी कर सकते हैं।

जर्मेट

जर्मेट यहां एक और परियों का देश है और आपको मैटरहॉर्न (4478 मीटर) के शानदार दृश्य मिलते हैं।

जंगफ्राजोचो (Jungfraujoch)

जंगफ्राजोच के लिए ट्रेन की सवारी एक आवश्यक स्विस अनुभव है, यहां के रास्ते बेहद खूबसूरत है। यहां जाना एक सपना पूरा होने जैसा है।


और पढ़ें
Next Story