Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भारत के इन महंगे होटल का एक दिन का किराया उड़ाएगा आपके होश

भारत में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें महंगे और आलीशान होटलों में रहने का काफी शौक होता है। वहीं आप इन मंहगे होटलों का एक दिन का किराजा जानकर हैरान रह जाएंगे (most Expensive Hotel Room Rent)।

भारत के इन महंगे होटल का एक दिन का किराया उड़ा होश
X
भारत के सबसे महंगे होटल (फाइल फोटो)

भारत अपने इतिहास और संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में काफी फेमस है। भारत में कई शानदार ऐतिहासिक इमारतों के साथ साथ कई शानदार होटल भी हैं, जो पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध हैं। भारत में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें महंगे और आलीशान होटलों में रहने का काफी शौक होता है। वहीं आप इन मंहगे होटलों का एक दिन का किराजा जानकर हैरान रह जाएंगे (most Expensive Hotel Room Rent)। तो चलिए जानते हैं भारत के सबसे महंगे होटलों के बारे में ( Expensive Hotels Of India)

रामबाग पैलेस, जयपुर (Rambagh Palace, Jaipur)

यह होटल दुनिया के शानदारों होटलों में से एक माना जाता है। यह होटल इंडिया का सबसे महंगा होटल ( Most Expensive Hotel Of India) है। इस होटल में एक रात बिताने का 7,50,000 रुपए किराया लगता है। वहीं आपको बताना चाहेंगे कि यह होटल जयपुर के पूर्व महाराजा का ऑफििशियल का रेजिडेंस प्लेस (Official Place Of Residence) भी है।

ताज लेक पैलेस ,उदयपुर (Taj Lake Palace, Udaipur)

यह होटल अपने खूबसूरत हेरिटेज के लिए भी जाना जाता है। यह होटल पिचोला झील के मध्‍य में है। ताज होटल इसका मैनेजमेंट करता है। इस होटल में एक रात बिताने के लिए आपको 6,00,000 रुपए चुकाने पड़ते हैं।

लीला पैलेस केम्पिंस्की, दिल्‍ली (Leela Palace Kempinski, Delhi)

नई दिल्ली में स्थित यह होटल भारत के बेहतरीन आलीशान होटलों में से एक है। यहां के एक रूम में एक रात रुकने का किराया 4,50,000 रुपए है। इस होटल को बनाने के लिए4,50,000 रुपए लगे थे।

ओबेरॉय उदयविलास, उदयपुर (Oberoi Udayavilas, Udaipur)

यह होटल अपनी खूबसूरती के लिए पूरे भारत में फेमस है। इस होटल में एक रात रुकने के लिए आपको 5,00,000 रुपए चुकाने होंगे। यह होटल कोहिनूर सूट के नाम से भी जाना जाता है।

ओबेरॉय होटल, मुंबई (Oberoi Hotel, Mumbai)

मुंबई के ओबेरॉय होटल में एक रात रुकने के लिए 3,00,000 रुपए खर्च करने होंगे। इस होटल से आप मुंबई के बहुत सारे शानदार सीन देख सकते हैं।

और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story