हनीमून के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें
जब भी इंडिया में घूमने की बात आती है तो लोग सोच में डूब में जाते है कि कौन सी जगह घूमने जाएं। गूगल पर सर्च करने पर बहुत सारे ऑप्शन भी सामने आते हैं। लेकिन हम फिर भी डिसाइड नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जगह बताएंगे जहां पर आप न केवल छुट्टियां का मजा ले सकते है बल्कि कुछ नया भी ट्राई कर सकते है।

हनीमून के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें (फाइल फोटो)
हाल ही में आपकी शादी हुई है और ऐसे में आप हनीमून का प्लान बना रहे है। तो विदेश जाने की जगह आप भारत में घूम सकते है। जब भी इंडिया में घूमने की बात आती है तो लोग सोच में डूब में जाते है कि कौन सी जगह घूमने जाएं। गूगल पर सर्च करने पर बहुत सारे ऑप्शन भी सामने आते हैं। लेकिन हम फिर भी डिसाइड नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी जगह बताएंगे जहां पर आप न केवल छुट्टियां का मजा ले सकते है बल्कि कुछ नया भी ट्राई कर सकते है। आप भारत की कुछ गिनी चुनी जगहों की बजाय आप इन जगहों पर जा सकते है।
लद्दाख
लद्दाख अपनी सुंदर पहाड़ियों बल्कि रास्तों, नदियों के लिए बहुत ही फैमस है। लद्दाख जाकर आप अपना हनीमून बेस्ट बना सकते हैं।
दमन और दीव
आप हनीमून के लिए दमन और दीप बीच पर भी जा सकते है। नवंबर से मार्च के बीच यहां पर जाने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस दौरान आप यहां पर बीच के आसपास तो मस्ती कर सकते है। इसके साथ ही वहां के कल्चर को भी देख सकते हैं।
जिम कॉर्बेट
यहां पर आप न केवल टाइगर बल्कि जंगल सफारी को भी बड़े अच्छे से एंजॉय कर सकते है। इन दिनों वहां पर पर्यावरण बहुत ही अच्छा होता है जिसमें आप बड़े आराम से घूम भी सकते हैं।
मनाली
शोर शराबे से दूर यह जगह अपने सुंदर पहाड़ों के कारण देखने में बहुत ही सुंदर है। हनीमून पर जाने के लिए यह भी एक अच्छा ऑप्शन है।
दार्जिलिंग
दार्जलिंग हनीमून पर जाने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। अगर आप किसी पहाड़ी वाली जगह पर जाना चाहते है तो दार्जलिंग जा सकते है। जून से सितंबर महीने में यहां पर जाने के लिए बहुत ही अच्छा समय है। शांति से भरे इस जगह पर आप स्काई वॉक और सुंदर जगहों का मजा ले सकते हैं।