Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

जानें, कैसे कम बजट में घूम सकते हैं मनाली से रोहतांग पास

भारत में कई ऐसी जगह हैं जहां आप बर्फीली हवाओं का मजा ले सकती हैं। वहीं आज हम आपको उन्ही में से एक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। यह जगह है रोहतांग पास। जहां जाकर आप एक अलग एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

जानें, कैसे कम बजट में घूम सकते हैं मनाली से रोहतांग पास
X
रोहतांग पास (फाइल फोटो)

ज्यादातर लोगों का मानना है कि खूबसूरत वादियां सिर्फ कश्मीर में ही हैं, जबकि ऐसा नहीं है।भारत में कई ऐसी जगह हैं जहां आप बर्फीली हवाओं का मजा ले सकती हैं। वहीं आज हम आपको उन्ही में से एक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। यह जगह है रोहतांग पास। जहां जाकर आप एक अलग एक्सपीरियंस ले सकते हैं। इसी बीच आज हम आपको रोहतांग पास से जुड़ी कई तमाम जानकारी देने जा रहे हैं।

मनाली से 51 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रोहतांग पास

वैसे तो हिमाचल में कई घूमने की जगह हैं, लेकिन मनाली से 51 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रोहतांग पास आपका दिल लुभा लेगा। आपको बता दें कि आप अगर यहां का आनंद लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सुबह ही निकलना पड़ेगा, क्योंकि 3 बजे के बाद रोहतांग का चेक पोस्च क्रॉस नहीं कर सकते हैं।

रास्ते में कई ऐसे मोड़ आएंगे जो आपका दिल लुभा लेंगे

वहीं जब आप मनाली से रोहतांग जाएंगे तो रास्ते में कई ऐसे मोड़ आएंगे जो आपका दिल लुभा लेंगे। जैसे जैसे आप आगे बढ़ेंगे आपको बर्फीले पहाड़े दिखने लगेंगे। वहीं रास्ते में आपको ग्लव्स और विंटर गियर की कई दुकाने मिलेंगी जिसकी आपको रोहतांग पास जाने के समय जरूरत पड़ सकती है।

Also Read: घूमने का बना रहे हैं प्लान तो एक बार दमन और दीव की खासियत के बारे में भी जान लें

टिकट का खर्च 900 से 2000 के बीच का आ सकता है

दिल्ली से रोहतांग पास जाने के लिए टिकट का खर्च 900 से 2000 के बीच का आ सकता है। ये डिपेंड करता है कि आपने कौन सी बस से सफर कर रहे हैं। स्लीपर बस है, एसी बस है या फिर नॉर्मल बस है। यहां आपको हर रेंज के के होटल भी मिल जाएंगे।

और पढ़ें
Next Story