Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

क्या आपको पता है विदेश में भी है कोलकाता, जानें और भी ऐसे कई भारतीय शहरों के नाम जो विदेशों में भी हैं

क्या आपने ऐसे भी भारत के शहरो के नाम सुने हैं जो विदेश में भी शहर है। अगर नही, तो आज हम आपको ऐसी कई जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम आपको बाहर देशों में भी सुनने को मिल जाएंगा। इस लिस्ट में दिल्ली और पटना का नाम भी शुमार है। तो आइए जानते हैं इन शहरों के नाम।

क्या आपको पता है विदेश में भी है कोलकाता, जानें और भी ऐसे कई भारतीय शहरों के नाम जो विदेशों में भी हैं
X
जानें किन भारतीय शहरों के नाम पर विदेशों में भी शहर हैं (फाइल फोटो)

आपको देश में एक ही शहर नाम पर दूसरे शहर भी सुनने को मिल जाएंगे। वहीं क्या आपने ऐसे भी भारत के शहरो के नाम सुने हैं जो विदेश में भी शहर है। अगर नही, तो आज हम आपको ऐसी कई जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम आपको बाहर देशों में भी सुनने को मिल जाएंगा। इस लिस्ट में दिल्ली और पटना का नाम भी शुमार है। तो आइए जानते हैं इन शहरों के नाम।

लखनऊ

नवाबों का शहर कहा जाने वाला लखनऊ बाहर देश में भी है। आपको शायद जानकर हैरानी हो कि अमेरिका में भी एक शहर है जिसका लखनऊ नाम है। जिसे कैसल इन द क्लाउड्स भी कहा जाता है।

पटना

बिहार की राजधानी, पटना के नाम से एक शहर स्कॉटलैंड देश में भी है। यह ईस्ट एरीशायर में है। कहा जाता है कि ईस्ट इंडिया कंपनी के लोग जब भारत से वापस गए थे। तब उन्होंने इस शहर का नाम पटना के नाम पर रखा था।

कोलकाता

ब्रिटिश के समय में यह कलकत्ता के नाम से जाना जाता है। उस समय में यह देश की राजधानी भी हुआ करती थी। आपको बता दें कि एक कोलकाता अमेरिका में भी है।

Also Read: दोस्तों के साथ घूमने का एक अलग ही है मजा, मिलते हैं और भी कई फायदे

कोच्चि

भारत का कोच्चि/ कोचिन प्रमुख रूप से बंदरगाह के लिए जाना जाता है। यहां ऐसे आपको कई बंदरगाह दिख जाएंगे, जहां विदेशों से भी कंटेनर आते हैं। आपको बता दें कि जापान में भी एक कोचिन है। यह एक आइलैंड पर स्थित है।

और पढ़ें
Next Story