Coronavirus: लॉकडाउन ने बदला वातावरण, बिहार से दिखा माउंट एवरेस्ट का खूबसूरत नजारा
Coronavirus: जहां लॉकडाउन (Lockdownn) के कारण लोग काफी परेशान हैं। वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन की वजह से की खूबसूरत नजारे देखने को मिल रहे हैं। जिसका शायद ही किसी ने कभी अनुमान किया हो। हाल ही में बिहार से माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) का नजारा देखने को मिला।

Coronavirus: कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है। इस खतरनाक वायरस के चलते चारों तरफ निराशा फैली हुई है (Coronavirus Outbreak)। वहीं कई देशों ने कोरोना खतरे को देखते हुए लॉकडाउन (Lockdown) किया गया है। वहीं भारत में भी 17 मई तक लॉकडाउन है। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां लॉकडाउन (Lockdownn) के कारण लोग काफी परेशान हैं। वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन की वजह से की खूबसूरत नजारे देखने को मिल रहे हैं। जिसका शायद ही किसी ने कभी अनुमान किया हो। हाल ही में बिहार से माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) का नजारा देखने को मिला।
When people of Singhwahini village, Bihar saw Everest from their own houses. They say this happened after decades. Courtesy @activistritu. pic.twitter.com/X0SQtZe22T
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) May 5, 2020
लॉकडाउन होने से देश का नजारा ही बदल गया। लॉकडाउन के कारण लोगों का आना जाना बंद है। वहीं इंडस्टीज, कारखाने इत्यादि भी बंद है। जिस कारण पॉल्यूशन काफी कम हो गया है। जिसकी वजह से कुदरत के खूबसूरत नजारे आएदिन देखने को मिल रहे हैं।
हाल ही में सहारनपुर, पंजाब, और श्रीनगर से हिमालय के रेंज दिखाई पड़ी थी। वहीं सिलीगुड़ी से भी दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा देखने को मिली थी। वहीं अब बिहार के सिंहवाहिनी (सीतामढ़ी) गांव से हिमालय पर्वत का अनोखा नजारा देखने को मिला।
हम सीतामढ़ी जिले के अपने गाँव #सिंहवाहिनी में अपने छत से #MtEverest देख सकते हैं आज। प्रकृति खुद को संतुलित कर रही है। नेपाल के नज़दीक वाले पहाड़ तो बारिश के बाद साफ मौसम में कभी कभी दिख जाते थे। असल हिमालय के दर्शन अपने गाँव से आज पहली बार हुए।#NatureisBalancing@KashishBihar pic.twitter.com/Ss3UHAzxWN
— Ritu Jaiswal (@activistritu) May 4, 2020
वहीं बिहार के इस खूबसूरत नजारे की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग इस नजारे को तेजी से शेयर कर रहे हैं। वहीं गांव की मुखिया ऋतु जायसवाल ने भी फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करे हुए उन्होंने लिखा है कि हम अपनी छत से #MtEverest देख सकते हैं। प्रकृति खुद को संतुलित कर रही है। ये हैं लॉकडाउन के सकारात्मक प्रभाव।