फरवरी के महीने में घूमने के लिए ये जगह हैं बेस्ट, मिलेगा अलग ही सुकून
फरवरी का महीना बाहर घूमने जाने के लिए बेस्ट हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए देश की कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप जाकर अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ खूब एन्जॉय कर सकते हैं।

अगर आप हाल फिलहाल में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं या फिर आप ट्रैवलिंग के शौकीन हैं तो फरवरी का महीना बाहर घूमने जाने के लिए बेस्ट हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए देश की कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप जाकर अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ खूब एन्जॉय कर सकते हैं।
गोआ
फरवरी के महीने में गोआ जाना बहुत ही बेस्ट है। फरवरी के महीने में वहां घूमने जाने का एक अलग ही एक्सपीरियंस होगा। इस महीने में टूरिस्ट भी कम होते हैं। जिस वजह से दर्शीनय स्थल ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। वैसे इस महीने गोआ में गोआ कार्निवल का आयोजन होता है जिसकी वजह से गोआ में काफी रौनक रहती है।
आगरा
फरवरी के महीने में आगरा घूमना बेस्ट है। क्योंकि इस महीने में आगरा में ताज महोत्सव आयोजित किया जाता है। जिस वजह से आगरा में काफी रौनक रहती है।
पुरी
उडीसा के स्पीरिचुअल कैपिटल के रूप में प्रसिद्ध पुरी जाकर आप अपने बिजी लाइफ से अलग नेचर की गोद में रिलैक्स कर सकते हैं। इसके साथ ही यहां है बहुत ही शांत और सुकून देने वाले बीच हैंय़ जहां आप खुद अपने साथ या अपने अपनों के साथ सुकून भरे पल बिता सकते हैं।
मुम्बई
अगर आप मुम्बई घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो इस शहर में घूमने के लिए फरवरी बेस्ट टाइम है। यहां पूरे साल बहुत गर्मी रहती है। लेकिन फरवरी के महीने में मौसम काफी सुहावना रहता है। जिस वजह से फरवरी में मुम्बई में घूमना सबसे बेस्ट होगा।
गुलमर्ग
अगर आपको बर्फ में खेलने और स्किंग करने के शौकीन है तो आप गुलमर्ग में फरवरी के महीने में जा सकते हैं। पूरी दुनिया में गुलमर्ग स्किंग के लिए काफी फैमस है।
वाराणसी
पूरी दुनिया में अपने धार्मिक महत्व के लिए पहचाना जाने वाला बनारस शहर फरवरी के मौसम में देखने लायक होता है। यहां गंगा किनारे सजे घाट, भगवान शिव के भक्तों की भीड़, मंदिर और यहां का पारंपरिक बाजार, सभी इस मौसम में देखने में अच्छे लगते हैं। शिवरात्रि भी इसी मौसम में आता है। जो इस मौसम में जाने की खास वजह है।
कच्छ
गुजरात का कच्छ दुनिया का सबसे बड़ा नमक का रेगिस्तान है। यहां हर साल फरवरी के महीने में देश विदेश के पर्यटकों को आर्षित करने के लिए रण महोत्सव का आयोजन किया जाता है।