सिर्फ 5 हजार रुपये में करें इन एडवेंजरेस एंड पॉकिट फ्रेंडिल जगहों की सैर...
आज हम घूमने के शौकीन लोगों के लिए मात्र 5000 रुपये का ऐसा ट्रीप प्लान लेकर आए हैं। जो एडवेंजरेस होने के साथ समय और पैसे दोनों बचा सकते हैं। आइए आपको उन खास जगहों के बारे में बताते हैं...

अपने बिजी लाइफ (Busy Life) से कुछ समय निकालकर हर व्यक्ति को घूमना चाहिए। इससे मानसिक तनाव (mental stress) दूर होने के साथ मन को शांति भी मिलती है। हालांकि, हर कोई अपनी घूमने की इच्छा को पूरा नहीं कर पाता है। किसी के पास समय की कमी होती है तो कुछ अपने कम बजट (Low Budget Travel Place) के कारण प्लान नहीं बना पाते हैं। ऐसे में हम शहर से नजदीक जगहों की तलाश करते हैं जो एडवेंजर होने के साथ पॉकेट फ्रेंडली भी हो। अगर आप अपने व्यस्त जीवन से दो दिन का समय निकाल सकते हैं तो आप भी केवल 5 हजार रुपये में यहां घूमने जा सकते हैं। जी हां, आज हम घूमने के शौकीन लोगों के लिए मात्र 5000 रुपये का ऐसा ट्रीप प्लान लेकर आए हैं। जो एडवेंजरेस होने के साथ समय और पैसे दोनों बचा सकते हैं। आइए आपको उन खास जगहों के बारे में बताते हैं...
मानेसर
हरियाणा में स्थित मानेसर एक काफी खूबसूरत जगह है। ये शहर अपनी शांति और प्रकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। दिल्ली से मानेसर केवल 54 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आप खुद ड्राइव करके जाते हैं तो सिर्फ 2 घंटे में यहां पहुंच सकते हैं। यहां की खूबसूरती आपको अपना दीवाना बन सकती है। यहां आप अपने फैमिली और फ्रेंड के साथ जा सकते हैं।
मसूरी
अगर आप हिल स्टेशन जाने का सोच रहे हैं तो मसूरी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये जगह पॉकेट फ्रेंडली होने के साथ एडवेंजरेस भी है। मसूरी में आप सन सेट और कैमेटी फॉल का भी मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां माल रोड पर शॉपिंग या घूमना-फिरना कर सकते हैं। हिल स्टेशनों में पर्यटकों के लिए सबसे आकर्षण जगह मसूरी मानी जाती है। देहरादून से मात्र 303 किलोमीटर की दूरी में है।
आगरा
अगर आप दिल्ली से आगरा घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप 4 से 5 घंटे में पहुंच सकते हैं। आगरा में देश और विदेश से काफी लोग घूमने के लिए जाते हैं। इसलिए ये जगह विदेशी पर्यटकों की सबसे खास डेस्टिनेशनों में से एक है। यहां खासतौर पर लोग ताजमहल और लाल किला देखने के लिए जाया करते हैं। ताजमहल 7 अजुबों में से एक होने के अलावा प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है। इसके अलावा ये अपनी खूबसूरती और कलाकारी के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है हैं।