100-100 रुपए में बिक रहे हैं ट्रेड फेयर में काम के ये सामान
आप 100 रुपये और उससे कम में भी कई खूबसूरत चीजें खरीद सकते हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 25 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. नोटबंदी की वजह से आपके पास पैसों की तंगी है और इसी वजह से आप ट्रेड फेयर नहीं जा पा रहे हैं तो अफसोस मत कीजिए। इस बार आप भी आराम से ट्रेड फेयर का मजा से सकते हैं जिसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी और और कम दाम पर ढेरों सस्ती शॉपिंग भी कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार आप 100 रुपये और उससे कम में भी कई खूबसूरत सामान खरीद सकते हैं। अगर हर साल ट्रेड फेयर से कुछ यादगार सामान खरीदने की आदत है तो अपनी इस आदत को बरकरार रखें और 100 रुपये के नोट से इन चीजों को खरीद डालें। चलिए आपको बताते हैं आप ट्रेड फेयर से किस तरह के सामानों की सस्ती शॉपिंग कर सकते हैं।
- आर्टिफिशियल जूलरी आपको ट्रेड फेयर के हर स्टॉल में मिल जाएगी। यहां हॉल में अलग-अलग स्टेट की जूलरी आपको मिलेगी। इस हॉल्स में आपको नेकलेस से लेकर रिंग हर प्रकार के जूलरी मिलेंगे केवल 100 रुपए में।
- जयपुरिया नाम की शॉप में आप मनपसंद चूडियां बनवा सकते हैं। यहां आपको हाथों-हाथ चूड़ियां बनकर तैयार मिलेंगी। इसकी खासियत ये है कि आप जिस तरह का डिजाइन बताएंगे, आपके लिए उस तरह का डिजाइन तुरंत कैयार हो जाएगा।
- ट्रेड फेयर के हुनर हाट हॉल में 100 रुपये में ऐसी कई चीजें है जिसे आप आसानी से खरीद सकते हैं। आपको यहां एल्युमिनियम और जिंक से बनी बुलेट 100 रुपये में मिल जाएगी।
- अगर आपको घर में मिट्टी का बना सामान रखने का शौक है तो जब आप बिहार के पविलियन में एंट्री लेंगे तो वहां जो सबसे पहली शॉप होगी आप वहां जाएं। आपको मात्र 75 रुपये में मिट्टी के बुद्धा जैसी अनेक आकर्षक चीजें मिलेंगी।
- कप प्लेट तो हर घर में जितना अधिक हो वो कम ही है। अगर आप यहां से कुछ नहीं खरीद पा रहे हैं तो कप-प्लेट तो खरीद ही सकते हैं। आपको राजस्थान के पविलियन में एंट्री करनी होगी। यहां पर आपको चीनी मिट्टी से बने बर्तनों 100 रुपये में मिल जाएंगे। यहां 100 रुपए में आपको सिर्फ कप-प्लेट ही नहीं बल्कि बल्कि चूल्हा और ग्लास जैसे कई तरह के बर्तन भी मिल जाएंगे। वहीं अगर आप बिहार के पविलियन में एंट्री करेंगे तो आपको वाइट मिट्टी से बने कप और गणेश जी मिलेंगे जिनका दाम केवल 60 रुपए है।
- गुजरात के हॉल में नारियल के छिलके से बने गणेश जी आपको मात्र 100 रुपये में मिल जाएंगे। यहां आपको टोकरी, बर्ड डैंग्लर जैसी कई चीजें मिलेंगी जो सिर्फ नारियल से बनाई गई है।
- अक्सर आपने देखा होगा कि ट्रेड फेयर के अंदर खाने पीने की चीजें बेहद महंगी होती है। लेकिन इस बार आपको फूड आइटम्स 100 रुपए में मिल जाएंगे। यहां तक की हर स्टेट का फेमस खाना भी आपको मात्र 100 रुपए में मिलेगा। पंजाब का सबसे फेमस 'मक्के दी रोटी और सरसों का साग विद गुड़' का स्वाद लेना है तो आप 100 रुपए खर्च करें और इस लाजवाब फूड्स का मजा लीजिए।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story