Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

अट्रेक्टिव लिप्स के लिए अपनाएं यूजफुल टिप्स

जानिए, कैसे पाएं अट्रैक्टिव लिप्स।

अट्रेक्टिव लिप्स के लिए अपनाएं यूजफुल टिप्स
X
अट्रैक्टिव लिप्स
अगर आपने लिप्स पर सही ढंग से मेकअप नहीं किया तो आपका लुक कंप्लीट नहीं दिखेगा। अकसर महिलाएं सिर्फ लिपस्टिक लगाकर ही अपने होंठों की खूबसूरती को बरकरार रखने की कोशिश करती हैं। लेकिन होंठों को खूबसूरत बनाने का यह तरीका हमेशा सही नहीं होता है। अगर आप अपने लिप्स पर लिपस्टिक सही तरीके से अप्लाई नहीं, करेंगी तो आपकी खूबसूरती अधूरी ही रह जाएगी। जानिए, कैसे पाएं अट्रैक्टिव लिप्स।
बेस है जरूरी
होंठों पर लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले उसे एक बेस देना बहुत जरूरी होता है। जिस तरह आप बाकी चेहरे पर मेकअप अप्लाई करने से पहले उसे फाउंडेशन की मदद से एक बेस देती हैं, ठीक यही तरीका होंठों पर भी लागू होता है। फाउंडेशन के बेस की मदद से न सिर्फ आपके होंठों की खामियां छिप जाती हैं बल्कि इससे आपकी लिपस्टिक भी होंठों पर अच्छी तरह ब्लेंड हो जाती है।
मैचिंग लिपलाइनर
होंठों पर लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले आप लिपलाइनर लगाती हैं। लेकिन अकसर देखने में आता है कि हमारा लिपलाइनर, लिपस्टिक के कलर से थोड़ा डार्क होता है, यह तरीका सही नहीं है। आप जब भी लिप लाइनर लगाएं, तो हमेशा एक बात याद रखें कि लिप लाइनर आपकी लिपस्टिक के कलर से मैच करता हुआ होना चाहिए। अलग-अलग कलर्स की लिपस्टिक और लिप लाइनर अब ट्रेंड में नहीं हैं। साथ ही लिपलाइनर की मदद से सिर्फ आउटलाइन ही न बनाएं। इससे सबसे पहले आउटलाइन बनाकर बाद में अपने होंठों को भी फिल करें। इससे अगर आपकी लिपस्टिक हट भी जाएगी, तो भी लिपलाइनर का कलर आपके होंठों को आकर्षक बनाए रखेगा।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, अदर्स इंपोर्टेंट टिप्स -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story