क्या आपने कभी टमाटर का अचार खाया है, ये है रेसिपी
खाना कितना ही फीका क्यूं न हो अचार का स्वाद खाने में एक जायका ले आता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 26 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आपने अब तक आम,नींबू,कटहल और भी कई तरह के अचार का टेस्ट लिया होगा। लेकिन क्या आपने कभी टमाटर का अचार खाया है नहीं। तो बता दें कि अगर दाल और चावल के साथ चटपटा टमाटर का अचार मिल जाए तो खाने का स्वाद डबल हो जाता है। जी हां- खाना कितना ही फीका क्यूं न हो अचार का स्वाद खाने में एक जायका ले आता है। तो चलिए आपको बताते हैं टमाटर का अचार बनाने की आसान रेसिपी....
आवश्यक सामग्री
टमाटर- 500 ग्राम (पके हुए)
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
मेथी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
सरसों- 1 चम्मच (पिसी हुई)
लाल मिर्च पाउडर- 4 चम्मच
अदरक- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
करी पत्ते- 8 से 10
राई- 1 चम्मच
हींग- 1 चुटकी
सूखी लाल मिर्च- 2
नमक- स्वादानुसार
तेल- आवश्यकतानुसार
इस तरह बनाएं टमाटर का अचार
- टमाटर का अचार बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके राई का तड़का लगाएं।
- अब अदरक डालकर धीमी आंच पर 2 मिनट तक फ्राई करें।
- अदरक फ्राई करने के बाद इसमें करी पत्ते, हींग और लाल मिर्च डालकर फ्राई कर लें।
- अब मिश्रण को बर्तन में अलग से निकाल लें।
- पैन में आवश्यकतानुसार तेल डालें और गैस पर गर्म करें, अब इसमें टमाटर और नमक डालकर मिलाएं।
- पैन को ढंक दें और जब तक टमाटर पक न जाए उसे तब तक पकाते रहें।
- अब ऊपर से टमाटर में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, पिसी सरसों और मेथी पाउडर मिला लें।
- इसके बाद तेल वाला मिश्रण मिला लें।
- ध्यान रहे टमाटर से तेल अलग होने लगे तब गैस बंद कर दें।
- टमाटर का अचार तैयार है। अब इसे ठंडा कर लें और एक जार में रखकर स्टोर करें।
- जब भी खाना खाएं टमाटर का अचार साथ लें इससे खाने का स्वाद बढ़ जाएगा।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story