Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ऐसी लिपस्टिक से खुद को दें स्टाइलिश लुक, जानें इसे लगाने के सही तरीके

मेकअप स्टाइल की तरह लिपस्टिक का ट्रेंड भी बदलता रहता है। इन दिनों लिक्विड लिपस्टिक ट्रेंड में है। आप चाहें तो इसे अपने मेकअप लुक में शामिल कर, खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

ऐसी लिपस्टिक से खुद को दें स्टाइलिश लुक, जानें इसे लगाने के सही तरीके
X

मेकअप स्टाइल की तरह लिपस्टिक का ट्रेंड भी बदलता रहता है। इन दिनों लिक्विड लिपस्टिक ट्रेंड में है। आप चाहें तो इसे अपने मेकअप लुक में शामिल कर, खूबसूरत नजर आ सकती हैं। इस बारे में पूरी जानकारी ब्यूटीशियन बबीता बत्रा दे रही हैं।

मेकअप लुक को अट्रैक्टिव बनाने में लिपस्टिक का अहम रोल होता है। आप अपने स्किन टोन से मैच करता कोई भी लिपस्टिक शेड लगा लें, इससे चेहरे को अट्रैक्टिव लुक मिलता है।

वैसे इन दिनों लिक्विड लिपस्टिक ट्रेंड में है, यह भी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है। लेकिन इसके कलर सेलेक्शन और अप्लाई करने के तरीके के बारे में पता न हो, तो आपको मनचाहा लुक नहीं मिलेगा। ऐसे में पहले इसके बारे में अच्छे से जान लें और फिर अप्लाई करें।

राइट हो सेलेक्ट

  • जिस तरह आप नॉर्मल लिपस्टिक खरीदते वक्त अपने लिप कलर और स्किन टोन का ध्यान रखती हैं, ठीक यही बात लिक्विड लिपस्टिक खरीदते हुए भी ध्यान रखें।
  • फेयर कलर स्किन के लिए कई तरह के शेड्स मार्केट में अवेलेबल हैं, जैसे रोज पिंक, लाइट कोरल कलर। ये शेड्स फेयर स्किन पर खूब फबते हैं।
  • गेहुंए रंग की महिलाओं, लड़कियों को ब्राउन के Ñशेड्स अप्लाई करने चाहिए। सांवले रंग के लिए चेरी, वाइन और डीप बेरी कलर परफेक्ट होते हैं।

कैसे करें अप्लाई

परफेक्ट मेकअप लुक के लिए लिक्विड लिपस्टिक को प्रॉपर तरीके से अप्लाई करना जरूरी है। इसके लिए आप इसे सबसे पहले अपने होंठों के बॉटम पर लगाएं। बॉटम लिप में प्रॉपर तरीके से लगाने के बाद इसे क्यूपिड बो पर लगाएं। इससे आपके होंठ खूबसूरत नजर आएंगे।

रहती है लॉन्ग लास्टिंग

सिंपल लिपस्टिक की तुलना में लिक्विड लिपस्टिक लॉन्ग लास्टिंग होती है। यह लगभग 9 से 11 घंटे तक टिकी रहती है। इसकी एक खासियत यह भी है कि यह स्मज फ्री है, इसे लगाकर घंटों मेकअप को लेकर टेंशन फ्री रह सकती हैं। लिक्विड लिपस्टिक पर मौसम का असर भी नहीं पड़ता है।

रखें ध्यान

  • रेग्युलर लिक्विड लिपस्टिक अप्लाई करने से होंठ रूखे हो सकते हैं।
  • इसलिए सोने से पहले अच्छे से रिमूव करें, दिन-रात होंठों पर लगे न रहने दें।
  • इसके अलावा लिक्विड लिपस्टिक को होंठों पर लगाने से पहले लिप बाम जरूर लगाएं। इससे होंठ सॉफ्ट रहेंगे।
  • चूंकि लिक्विड लिपस्टिक स्मज फ्री होती है, इसलिए इसे कैरी करते वक्त अलर्ट रहें।
  • यह अगर गलती से फेस पर लग जाती है, तो इसे निकालना मुश्किल हो जाता है।
  • इससे फेस का मेकअप भी खराब हो सकता है।
  • अगर गलती से लिक्विड लिपस्टिक फेस पर लग भी जाए, तो उसे हाइड करने के लिए फाउंडेशन या कंसीलर का इस्तेमाल करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story