Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

इस नुस्खे से पा सकते हैं श्रेया घोषाल जैसी सुरीली आवाज

सुरीली आवाज हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है

इस नुस्खे से पा सकते हैं श्रेया घोषाल जैसी सुरीली आवाज
X
नई दिल्ली. साफ,मीठी और सुरीली आवाज हर किसी को अट्रैक्ट करती है। स्पेशल उन लोगों की आवाज सुरीली होनी चाहिए जिन्हें गायिका का बेहद शौक होता है। गायिकी के शौकिनों के लिए उनकी आवाज ही उनकी पहचान होती है। हर किसी की चाहत होती है कि उनकी आवाज मीठी हो। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिनकी आवाज में कर्कशपन है तो चिंता मत करें। हम आपको कुछ घरेलू टिप्स बता रहे हैं जिनसे आप आसानी से अपनी आवाज को सुरीली बना सकते हैं...
-सुरीली आवाज के लिए सुबह और शाम आपको एक काम करना होगा वो ये कि गाय के दूध के साथ शहद डालकर पिएं, इससे आपकी आवाज मधुर हो जाएंगी।
- कई बार सर्द मौसम में आवाज खराब हो जाती है ऐसे में आप 2 चम्मच अदरक के रस के साथ 1 चम्मच शहद मिलाकर पी लें। इससे आवाज खुल जाएगी। इसके अलावा आप अदरक के रस को गर्म पानी में डालकर उससे गरारा भी कर सकते हैं।
- प्याज तो आप खाते ही होंगे अब एक काम करें इसके रस में जरा सा शहद मिला लें। और चखें इसके बाद करीब 1 घंटे तक कुछ भी न खाएं। इससे धीरे-धीरे आवाज मीठी होते जाएगी।
- प्याज को सुनहरा भुन लें अब इसे कूट लें इसका सेवन करने से अवाज सुरीली होती है।
- इसके अलावा आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए ग्लिसरीन को गर्म पानी में डालकर गरारा करें इससे आवाज खुलती है।
- क्या आप जानते हैं आवाज को मीठी करने में अनानास भी मदद करती है। अगर आप भी मीठी आवाज चाहिए तो अनानास का सेवन करें।
- करीब 20-20 सौंठ और मिश्री को पीसकर उसे शहद में अच्छी तरह से मिलाकर गोली बना लें। इसे दिन में कई बार थोड़ी-थोड़ी देर में चूसते रहें। आवाज में सुरीलापन बना रहेगा।
-अगर आवाज बहुत अधिक फट रही है तो एक गिलास पानी में 3 से 4 ताजी लहसुन की कलियों का रस मिलाकर पीने से आवाज ठीक हो जाती है।
- खाना खाने के बाद चुटकीभर काली मिर्च को एक चम्मच घी के साथ मिलाकर खाने से बैठी हुई आवाज ठईक हो जाती है।
- इमली के पत्ते खाकर भी आप अपनी आवाज को सुरीला बना सकते हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story