Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

क्या आपके बाल रहते हैं रूखे तो इन टिप्स को अपनाएं

सर्दियों में रूखेपन की शिकायत ज्यादातर रहती ही है।

क्या आपके बाल रहते हैं रूखे तो इन टिप्स को अपनाएं
X
नई दिल्ली. अगर लड़कियों के चेहरे पर एक भी दाना निकल जाए तो वो बहुत ज्यादा परेशान हो जाती हैं। यहां जब बालों की बात हो तो लड़कियों की सुंदरता में चार-चांद बाल ही लगाते हैं।
इसे भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी के इस फिटनेस वीडियो से घर बैठे वजन घटाए महिलाएं
इन पर ध्यान देना भी बुहत जरूरी होता है। सर्दियों में रूखेपन की शिकायत ज्यादातर रहती है क्योंकि इसके पीछे पानी कम पीने का कारण होता है। लेकिन बालों में नमी रहे और रूखापन न रहे इसके लिए इन टिप्स को लड़कियां अपना सकती हैं...
1. अंडा और दही
अंडे को दही में मिलाकर अपने बालों के रूखेपन को दूर किया जा सकता है। यह तरीका एक तरह से कंडीशनर का काम करता है। नमी आने के साथ बाल स्वस्थ भी रहेंगे।
2. नारियल का तेल
रात को तेल लगाकर मालिश करने के बाद बालों को जब सुबह शैम्पू से धोएंगे तो आपको फर्क नजर आने लगेगा। इसे हफ्ते में दो बार आजमाएं। नारियल के तेल में विटामिन ई होता है जो बालों के लिए बेहद जरूरी माना जाता है।
3. ड्राई फ्रूट
बालों में रूखापन शरीर में जिंक की कमी से आता है। बादाम, काजू, केला, दही आदि खाद्य पदार्थ खाने से स्‍वास्‍थ्‍य तो अच्‍छा रहेगा ही बल्कि आपके बालों को भी जरूरी पोषण मिलेगा।
4. विनेगर
एक मग पानी में सिरका डालकर बाल धो लें इससे बालों का रूखापन खत्म हो जाता है। बोलों में नेचुरल शाइन आती है।
5. नींबू
नींब को गर्म तेल में मिलाकर लगाया जाए तो बालों मे शाइन और रूखापन खत्म होता है। ये तरीका हर सप्ताह में जरूर अपनाएं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story