सफेद बालों को हमेशा के लिए करना है काला तो तेल लगाने से पहले करें ये काम
ज्यादातर लोगों के बाद कम उम्र में ही सफेद हो जाते हैं। बाल न सिर्फ सफेद होते हैं बल्कि झड़ने भी लगते हैं। सफेद बालों को हमेशा के लिए काला करने के लिए नारियल के तेल का प्रयोग करें। बालों के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है।

ज्यादातर लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद हो जाते हैं। बाल न सिर्फ सफेद होते हैं बल्कि झड़ने भी लगते हैं। सफेद बालों को हमेशा के लिए काला करने के लिए नारियल के तेल का प्रयोग करें। बालों के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। आज कल की लाइफस्टाइल और सही खान-पान न होने की वजह से कम उम्र में सफेद बाल की समस्या हो जाती है।
सफेद बाल की समस्या से निजात पाने के लिए नारियल का तेल का प्रयोग कुछ अलग ढ़ंग से करना होगा। नारियल के तेल से सिर की मालिश से पहले उसमें इन चीजों को मिलाने पर बाल काले हो जाएंगे। जानें क्या हैं वह चीजें-
यह भी पढ़ें: इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को किसी के साथ न करें शेयर, नहीं तो हो जाएगी स्किन प्रॉब्लम
करी पत्ता
नारियल के तेल में कुछ करी पत्ते को डालें और उसे तब तक उबालें जब तक पत्तियां काली न हो जाएं। इसके बाद इसके ठंडा होने पर सिर और बालों की अच्छे से मसाज करें। 30-45 मिनट बाद बाल धो लें।
नींबू का रस
बाल काले करने के लिए नारियल के तेल के साथ नींबू के रस का प्रयोग कर सकते हैं। नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर अच्छे से सिर और बालों की मसाज करें। मसाज करने के आधे घंटे के बाद बालों को धो लें।
यह भी पढ़ें: मैनीक्योर-पेडिक्योर का आसान तरीका, मिलेगा पार्लर जैसा लुक
आंवला
बालों के सफेद होने की समस्या से निजात पाने के लिए नारियल के तेल में कुछ सूखे आंवले के टुकड़े डालकर उबालें। इसके बाद तेल के ठंडा होने पर सिर और बालों की अच्छे से मसाज करें। इसे आप रात में लगाकर सुबह बाल धो सकते हैं या फिर मालिश करने के एक घंटे बाद सिर धो लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App