Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

TIME मैगजीन ने जारी की 2022 में घूमने के लिए 50 बेहतरीन जगहों की लिस्ट, भारत की यह 2 डेस्टिनेशन भी शामिल

TIME मैग्जीन ने साल 2022 के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन की एक लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में दुनियाभर की 50 डेस्टिनेशंस को रखा गया है, जो घूमने आने वाले लोगों को कुछ नए और बेहतर अनुभव देने का दावा करती है।

TIME मैगजीन ने जारी की 2022 में घूमने के लिए 50 बेहतरीन जगहों की लिस्ट, भारत की यह 2 डेस्टिनेशन भी शामिल
X

साल 2020 से कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण लोग अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए थे। लेकिन अब धीरे-धीरे पूरा विश्व पटरी पर लौट रहा है, कोरोना वायरस महामारी का आतंक अब कम होने लगा है। संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए अधिकतम देशों ने लॉकडाउन की पाबंदियों को हटा दिया है। ऐसे में सभी देशों में पर्यटन भी शुरू हो गया है, लोग अपने परिवार के साथ घूमने जा पा रहे हैं। लॉकडाउन (Lockdown) हटने से टूरिस्ट डेस्टिनेशंस फिर से खुसी और चहल-पहल से गूंजने लगे हैं।

TIME मैग्जीन की लिस्ट में शामिल है भारत की यह 2 जगहें

ऐसे में TIME मैग्जीन (Time Magazine) ने साल 2022 के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन की एक लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में दुनियाभर की 50 डेस्टिनेशंस को रखा गया है, जो घूमने आने वाले लोगों को कुछ नए और बेहतर अनुभव देने का दावा करती है। बता दें कि 50 खूबसूरत डेस्टिनेशंस की इस बड़ी लिस्ट में भारत की भी 2 डेस्टिनेशंस को जगह दी गयी है। ये दो जगह हैं केरल और गुजरात का अहमदाबाद।

केरल

भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर स्थित केरल (Kerala) एक बहुत ही खूबसूरत जगह है, यह सूबा न सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता बल्कि आयुर्वेदिक चिकित्सा, कला-संस्कृति, मंदिरों, धार्मिक परम्पराओं, त्योहारों, ऐतिहासिक स्थलों और नारियल के पेड़ों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। केरल में टूरिस्ट अलेप्पी घूम सकते हैं, ऐसे भारत का वेनिस भी कहा जाता है। इसके अलावा भी केरल में बहुत साड़ी घूमने की जगह हैं। जैसे कि वायनाड, वर्कला , मुन्नार, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, पेरियार नेशनल पार्क आदि।

अहमदाबाद

टाइम मैग्जीन की इस लिस्ट में भारत (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) ने भी जगह बनाई है, अहमदाबाद अपने अंदर प्राचीन स्थलों और समकालीन नवाचारों को समेटे हुए है। साबरमती नदी के तट पर 36 एकड़ में बसे गांधी आश्रम से लेकर नवरात्रि तक एक जीवंत नौ दिवसीय उत्सव को दुनिया का सबसे लंबा डांस फेस्टिवल माना जाता है। अहमदाबाद की गुजरात साइंस सिटी ने पिछले साल तीन प्रमुख आकर्षणों का अनावरण किया था, इसमें एक विशाल थीम पार्क है जिसमें स्थानीय वनस्पतियों के बारे में जनता को शिक्षित करने के साथ-साथ शतरंज खेलने और योग का अभ्यास करने के लिए भी जगह बनाई गई है। यहां एक नई इंटरैक्टिव रोबोट गैलरी और साइंस सिटी का एक्वेरियम भी है, जिसमें दुनिया भर से जलीय प्रजातियों के बारे में लोगों को जागरुक किया जाता है।

और पढ़ें
Harsha Singh

Harsha Singh

दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। कॉलेज के दौरान ही कुछ वेबसाइट्स के लिए फ्रीलांस कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया। अब बीते करीब एक साल से हरिभूमि के साथ सफर जारी है। पढ़ना, लिखना और नई चीजे एक्स्प्लोर करना पसंद है।


Next Story