Wedding Rituals: शादी के 3 दिन बाद तक दूल्हा-दुल्हन नहीं जाते टॉयलेट, रीजन जानकर रह जाएंगे हैरान
आज हम आपको शादी से जुड़े एक ऐसे रिवाज (Wedding Rituals) के बारे में बता रहे हैं जिसमें विवाह (Marriage) के बाद अगले 3 दिन तक दूल्हा और दुल्हन को टॉयलेट (Toilet) नहीं जाने दिया जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि शादी (Marriage) दो लोगों के मिलन तक ही सीमित नहीं रहती है, यह बंधन दो परिवारों (Families), उनके रीति रिवाजों (Customs), उनकी संस्कृति (Culture) और आजकल तो दो अलग धर्मों (Religion) के बीच मेल को कहते हैं। एक सुखी परिवार तभी बन सकता है जब लड़का और लड़की एक दूसरे के रहन-सहन, रिवाजों और संस्कृति का सम्मान करें। दुनियाभर में कई अलग-अलग धर्म हैं और इनकी शादियां भी अलग रस्मों रिवाज (Rituals and Customs) के साथ होती है। लेकिन आज हम आपको शादी से जुड़े एक ऐसे रिवाज के बारे में बता रहे हैं जिसमें विवाह (Wedding Rituals) के बाद अगले 3 दिन तक दूल्हा और दुल्हन को टॉयलेट (Toilet) नहीं जाने दिया जाता है।
जानें इस चौंकाने वाली रस्म के पीछे क्या है वजह
शादी से जुड़ी यह चौंका देने वाली रस्म इंडोनेशिया (Indonesia) के डीडॉन्ग (Didong Community) नामक समुदाय में मानी जाती है। इस रस्म में नव विवाहित जोड़े को 3 दिन तक टॉयलेट (Toilet) जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। अब आप सोच रहे होंगे की यह किस तरह की रस्म (Rituals) है, जिसके अंदर दूल्हा-दुल्हन टॉयलेट नहीं जा सकते , साथ ही आप यह भी सोच रहे होंगे कि इस रस्म के पीछे की वजह क्या है? दरअसल डीडॉन्ग समुदाय के लोगों का मानना है कि शादी एक बेहद ही पवित्र रिश्ता है। अगर दूल्हा-दुल्हन टॉयलेट जाएंगे तो उनकी पवित्रता भंग हो जाएगी, यही कारण है कि इस समुदाय के लोग नव विवाहित जोड़े को शादी के 3 दिन तक टॉयलेट नहीं जाने देते हैं।
दूल्हा-दुल्हन को नहीं दिया जाता है पेटभर खाना-पीना
इसके अलावा इस रस्म के पीछे एक और दिलचस्प सी वजह यह है कि लोगों का मानना है कि जहां शौच किया जाता है, वहां गंदगी होती है और जहां गंदगी होती है वहां नकारात्मक शक्तियों (Negative Powers) का प्रभाव भी होता है। ऐसे में टॉयलेट जाने से दूल्हा-दुल्हन के विवाहित जीवन में परेशानी आ सकती है और उन्हें बुरी नजर लग सकती है, इसलिए उन्हें 3 दिन तक टॉयलेट जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। इसके साथ ही डीडॉन्ग समुदाय (Didong Community) के लोग शादी के 3 दिन तक खाने-पीने की चीजें भी बहुत कम देते हैं, ताकि उन्हें टॉयलेट (Toilet) जाना ही न पड़े। बता दें कि अगर कोई जोड़ा इस कानून को तोड़ता है तो इसे बहुत बड़ा अपशगुन माना जाता है।