घर में बनाएं तिल का ये सामान, हमेशा रहेंगे जवान
तिल के लड्डू की रेसिपी को आप ठंड के मौसम में ट्राई कर सकती हैं। यह हर घरों में काफी पसंद किए जाते हैं। ठंड में पड़ने वाले कुछ त्योहार और व्रत में भी तिल के लड्डू का प्रयोग किया जाता है। सर्दियों में तिल खाना सेहत के लिए अच्छा होता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 14 Dec 2017 4:41 PM GMT
Til ke laddu ki recipe बहुत ही आसान है। तिल के लड्डू ठंड के मौसम में काफी पसंद किए जाते हैं। ठंड में पड़ने वाले कुछ त्योहार और व्रत में भी तिल के लड्डू का प्रयोग किया जाता है। सर्दियों में तिल खाना सेहत के लिए अच्छा होता है।
अगर आप भी सोच रही हैं कि इस बार घर पर तिल के लड्डू ट्राई करने के लिए, ये रेसिपी आपके लिए है। इस तरीके से बनाए गए तिल के लड्डू मुलायम और मार्केट जैसे बनेंगे। जानिए तिल के लड्डू के पूरी रेसिपी...
ऐसे बनाएं
- तिल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में तिल को लगातार चलाते हुए भून लें
- हल्का ब्राउन होने के बाद इसे प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रखें
- भुनी हुई तिल में आधी तिल को हल्का कूट लें और साबुत तिल में मिलाएं
- इसके बाद गुड़ को छोटे-छोटो टुकड़ों में तोड़ लें
- अब कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर गर्म करें और गुड़ धीमी आग पर पिघला लें
- गुड़ पिघलने पर गैस तुरंत बंद कर दें
यह भी पढ़ें: वेज मंचूरियन रेसिपी: मिनटों में ऐसे बनाएं 'वेज मंचूरियन', खाने में आ जाएगा मजा
- अब गुड़ में सभी सामग्रि अच्छे से मिक्स कर लें
- गुड़ के हल्का ठंडा होने के पर इसमें तिल को अच्छी तरह मिला लें
- इसके बाद इसमें काजू, बादाम और इलाइची का पाउडर भी मिक्स करें
- हाथ पर घी लगाकर तैयार मिश्रण से लड्डू बना लें
- ध्यान रहे मिश्रण के गर्म रहते ही लड्डू बना लें
- इस तरह तैयार है तिल के लड्डू
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story