सर्दियों में घर में ऐसे बनाएं बाजार स्टाइल तिल के लड्डू, ये है रेसिपी
आपने अक्सर सर्दियों में तिल से बने गजक और लड्डूओं का स्वाद चखा होगा। तिल तासीर से गर्म होते है इसलिए सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने के लिए से बने व्यंजन बनाए जाते हैं। तिल से बने व्यंजन खाने में गर्म होने के साथ ही स्वादिष्ट भी होते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 Dec 2018 7:38 PM GMT
आपने अक्सर सर्दियों में तिल से बने गजक और लड्डूओं का स्वाद चखा होगा। तिल तासीर से गर्म होते है इसलिए सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने के लिए से बने व्यंजन बनाए जाते हैं। तिल से बने व्यंजन खाने में गर्म होने के साथ ही स्वादिष्ट भी होते हैं।
अगर आप इन सर्दियों में अपनों की सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं, तो ऐसे में आज हम आपको स्पेशल तिल के लड्डू रेसिपी बता रहे हैं। तिल के लड्डू खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतना ही आसान इनको घर में बनाना है।
यह भी पढ़ें : घर पर बनाएं 'बाजरे की रबड़ी', कई बीमारियों को रखें दूर, ये है रेसिपी
तिल के लड्डू रेसिपी सामग्री
गुड़ – 1 कप (250 ग्राम)
काजू- 2 टेबल स्पून(बारीक कटे हुए)
बादाम- 2 टेबल स्पून(बारीक कटे हुए)
हरी इलायची पाउडर - 7 से 8
घी - 2 छोटी चम्मच
यह भी पढ़ें : आप भी बना सकते हैं Tasty 'मेथी मखाना खीर', ये है रेसिपी
तिल के लड्डू रेसिपी
1. सबसे पहले एक तिल को अच्छी तरह साफ कर लीजिये.
2. इसके बाद एक कढ़ाही में तिल डालिए और धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें और ठंडा कर लें।
3. तिल के भूनने के बाद एक मिक्सर की मदद से दरदरा पीस लें।
4. अब एक कढ़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करें और फिर उसमें गुड़ को डालकर धीमी आंच पर पिघला लें।
5. गुड़ के पिघलने पर कढ़ाही में भूने और पीसे हुए तिल डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।
6. गुड़ में तिल मिक्स करने के बाद पहले से बारीक कटे हुए काजू-बादाम डालकर मिक्स कर लें।
7. अब इस मिश्रण को एक बॉउल या प्लेट में निकालें और ठंडा होने दें।
8. इसके बाद हाथों में थोड़ा सा घी लगाएं और थोड़ा सा मिश्रण लेकर गोल घुमाते हुए लड्डू बनाएं।
9. अब तैयार लड्डूओं को एक प्लेट में रखें और सर्व करें।
सुझाव
आप तिल के लड्डूओं को बनाकर एक एयर टाइट कंटेनर में लगभग 3 महीने तक स्टोर कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Til ke Ladoo Til ke Ladoo recipe in hindi til ke ladoo recipe with sugar til ke ladoo recipe with sugar in hindi til ke ladoo with gur til ke ladoo recipe in hindi til ke ladoo in pregnancy til ke ladoo in english til ke ladoo benefits in hindi til ke laddu til ke ladoo recipe by manjula til ke ladoo benefits til ke ladoo recipe with khoya til ke ladoo calories til ke laddu banana dikhao til ke laddu banane ka tarika til ke laddu in hindi til ke laddu online til ke ladoo in hindi til ke laddu hindi mai
Next Story