हीटर का इस्तेमाल करने से पहले जान लें या बातें..
हीटर के इस्तेमाल से आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है।

X
haribhoomi.comCreated On: 11 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. सर्दियों के मौसम में लोगों के बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में अधिकांश घरो में ठंड से बचने के लिए हम गर्म कपड़े का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर फिर भी ठंड पर काबू न कर पाए तो घर पर हीटर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हीटर के इस्तेमाल से भी आपकी सेहत बिगड़ सकती है। दरअसल, हीटर लगाते समय आपसे कई ऐसी गलतियां हो जाती है जिसका खामियाजा आपको ही भुगतना पड़ता है। बता दें कि अगर आप भी घर पर ठंड से बचने के लिए हीटर का इस्तेमाल करते है सतर्क हो जाएं और भूलकर भी ये गलतियां न करें...
- पुराने हीटर को इस्तेमाल करने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें।
- हीटर को अच्छी तरह से साफ कर लें। जिससे हीटर में कोई दिक्कत न आए।
- आमतौर पर ठंड में कपड़े जल्दी नहीं सूखते हैं और उन कपड़ों को सुखाने के लिए अगर आप हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी इस आदत को बदल लें और भूलकर भी ऐसा न करें।
- रूम का तापमान ज्यादा न रखें। क्योंकि घर की गर्माहट से बाहर सीधे ठंड की संपर्क में आने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
- हीटर को भूलकर भी लकड़ी, प्लास्टिक जैसी चीजों के संपर्क से दूर रखें। इनके संपर्क में रखने से आग लगने की संभावना बढ़ जातीहै।
- साथ ही बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
- हीटर जब ऑन रहे तो उसे छूने की कोशिश न करें।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story