सावधान ! भूलकर भी दूध के साथ इन चीजों का न करें सेवन, हो सकते हैं नपुंसक
आपने अक्सर घर के बड़े लोगों को सेहत बनाने के लिए दूध का सेवन करने के बारे में बताते हुए जरूर सुना होगा। जी हां, दूध हर उम्र के लोगों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि दूध में पाए जाने वाले पौषत तत्व उसे एक संपूर्ण आहार बनाते हैं। लेकिन अगर दूध का सेवन करते वक्त सावधानी न बरती जाए, तो अमृत कहा जाने वाला दूध आपके लिए जहर का काम कर सकता है या आपको नपुसंक तक बना सकता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 25 Feb 2019 1:57 PM GMT
आपने अक्सर घर के बड़े लोगों को सेहत बनाने के लिए दूध (Milk) का सेवन करने के बारे में बताते हुए जरूर सुना होगा। जी हां, दूध हर उम्र के लोगों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि दूध में पाए जाने वाले पौषत तत्व उसे एक संपूर्ण आहार बनाते हैं। लेकिन अगर दूध का सेवन करते वक्त सावधानी न बरती जाए, तो अमृत कहा जाने वाला दूध आपके लिए जहर का काम कर सकता है या आपको नपुसंक (Impotent) तक बना सकता है। इसलिए आज हम आपको दूध के साथ सेवन न करने वाली खास चीजों के बारे में बता रहे हैं। जिससे आप वक्त रहते गलती करने से खुद को रोक सकें।
घर में ऐसे करें मिलावटी दूध की पहचान, जानें असली है या नकली
दूध को जहर बनाने वाली खास चीजें :

दूध को जहर बनाने वाली चीजें 1
दूध के साथ फल खाना बेहद खतरनाक होता है। खासकर संतरे, अंगूर, नींबू, लीची जैसे खट्टे फलों का दूध के साथ सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि जहां फल शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, जबकि दूध को शरीर को गर्म रखने का काम करता है। ऐसे में दोनों का साथ में सेवन करने से पेट की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा जुकाम, खांसी, कफ और एलर्जी होती है।

दूध को जहर बनाने वाली चीजें 2
अगर आप दूध के साथ मांस या नॉनवेज खाते हैं, तो ये आपको मुश्किल में डाल सकता है। क्योंकि दूध और नॉनवेज यानि मांसाहारी भोजन में विटामिन्स और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जिसकी वजह से दूध और नॉनवेज साथ में खाने से शरीर में इन पौषक तत्वों की अधिकता हो जाती है और पाचन तंत्र का डाइजेस्ट करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नमक से जुड़े ये 5 भ्रम नहीं पता होंगे आपको
दूध को जहर बनाने वाली चीजें 3
मांस की ही तरह मछली का भी दूध के साथ सेवन करना बेहद हानिकारक होता है। क्योंकि मछली और दूध के साथ सेवन करने से शरीर में अम्ल यानि एसिड बनने लगता है। जिससे पेट दर्द के साथ दिल से जुड़ी परेशानियों होने का खतरा बढ़ जाता है।

दूध को जहर बनाने वाली चीजें 4
कभी भी दूध के साथ नमक का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि नमक और दूध दोनों ही एक-दूसरे से अलग प्रकृति के होते हैं। जिससे साथ में सेवन करने पर शरीर बुरा असर पड़ता है। लगातार नमक और दूध के साथ सेवन करने से आपको सफेद रोग होने का खतरा बढ़ सकता है।
दूध को जहर बनाने वाली चीजें 5
दूध के साथ तेज मसाले का भूलकर भी सेवन न करें, क्योंकि ऐसा लगातार करना आपको गंभीर परेशानी में डाल सकता है। तेज मसाले और दूध के साथ सेवन करने से पेट संबंधी बीमारी के अलावा वॉमिटिंग यानि मिचली आना,उल्टी आना जैसी समस्याओँ हो सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Milk citrus fruits non-veg fish salt How milk is made poison milk with Poisoning products fruits with milk milk meat milk fish milk salt impotent Stomach Problem Acidity Safed rog cough allergy दूध खट्टे फल नॉनवेज मछली नमक दूध कैसे बनता है जहर दूध के साथ फल दूध और मांस दूध और मछली दूध और नमक नपुंसकता पेट के र
Next Story