छठ स्पेशल रेसिपीः ऐसे बनाएं सॉफ्ट और स्वादिष्ट ''ठेकुआ''
ठेकुआ खासतौर पर छठ पूजा के दौरान बनाया जाता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 1 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. छठ आने वाला है और छठ के आने के साथ ही घरों में ठेकुआ बनाना शुरू हो जाता है। वैसे तो ठेकुआ बिहार का खास व्यंजन है। लेकिन इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आजकल हर कोई इसे घर में बनाने को तैयार है। खासतौर पर इसे छठ पूजा के दौरान बनाया जाता है। ठेकुआ बनाते वक्त कई लोगों से ये कठोर बन जाता है और मुंह से चबाना मुश्किल हो जाता है। तो चलिए आपको बताएं सॉफ्ट ठेकुआ बनाने कि विधि-
सामग्री ( लगभग 6 लोगों के लिए)
गेहूं का आटा- 500 ग्राम
सूखा नारियल- 2 चम्मच
चीनी- 300 ग्राम
सौंफ- 1 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
हरी इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
तेल
ठेकुआ बनाने का सांचा
ऐसे बनाएं स्वादिष्ट ठेकुआ
- ठेकुआ बनाने के लिए सबसे पहले चीनी और पानी को एक साथ पिघला लें।
- अब इस घोल को ठंडा होने दें।
- ठंडा होने के बाद गेहूं, नारियल, इलायची पाउडर, सौंफ और तेल डालकर एक साथ गूंथ लें।
- इसके बाद आंटे में ठंडे चीनी वाला पानी मिलाएं और नरम आटा तैयार करें।
- इन्हें हथेलियों से हल्का सा दबाएं।
- अब इन्हे सांचे में हल्का सा तेल लगाएं और उसमें दबाए गए आटे को रखें।
- अब इसे आराम से निकाल कर बाहर रखें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें ठेकुए को ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- आपका ठेकुआ तैयार है। अब ठंडा होने के बाद सर्व करें।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story