हरियाणा की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, जानिए पूरा मामला
बच्ची को न्यू नैटल इंटेसी केयर यूनिट (एनआईसीयू) में रखा गया है। जन्म के समय बच्ची का वजन 3.5 किलोग्राम था।

X
haribhoomi.comCreated On: 14 March 2014 12:00 AM GMT
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अस्पताल में एक महिला ने ऐसी बच्ची को जन्म दिया, जिसके दो मुंह, दो रीढ़ और एक पेट है। दो मुंह वाली इस बच्ची का जन्म सुबह लगभग 11 बजे हुआ था। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिग्नस जेके हिंदू अस्पताल में इस बच्ची की डिलीवरी ऑपरेशन के जरिए हुई। लगभग आधे घंटे तक चले इस आपरेशन के बाद से जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। मां को जहां सामान्य रूप से वार्ड में भर्ती किया गया है, वहीं बच्ची को न्यू नैटल इंटेसी केयर यूनिट (एनआईसीयू) में रखा गया है। जन्म के समय बच्ची का वजन 3.5 किलोग्राम था। इस आपरेशन में अस्पताल की डा. शिखा मलिक की अहम भूमिका रही।
जन्म लेने वाली यह नवजात शाम होने-होने तक पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है। कोई इसे भगवान का अजूबा कह रहा है तो कोई इसे अविकसित भ्रूण का परिणाम बता रहा है। दूसरी ओर दो मुंह वाली बच्ची के जन्म से माता-पिता भी पहली बार में तो खुश नजर आते हैं, लेकिन डॉक्टरों की बात सुनने के बाद थोड़े परेशान हो जाते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि इस तरह से जन्म लेने वाले बच्चे बहुत कम समय तक जीवित रहते हैं।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, क्या ठीक हो पाएगी बच्ची-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, क्या ठीक हो पाएगी बच्ची-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story