तेल से जलने पर घरेलू उपचार : भूलकर भी तेल से जलने पर न करें ये गलती, हो सकता है ये बड़ा नुकसान
होली का त्यौहार 21 मार्च यानि कल है, ऐसे में अक्सर घर में काम करते वक्त महिलाओं का हाथ गर्म तेल से जल जाता है। वैसे तो हाथ जलने पर बेहद जलन होती है और उस पर अगर समय से दवाई न लगाई जाए, तो छाला पड़ने का भी डर रहता है। इसलिए होली आने से पहले आज हम आपको तेल या घी से जलने के उपाय बता रहे हैं। जिससे आप तेल से जलने पर घरेलू उपचार (Tail Se Jalne pa Ghrelu upchaar) करके जलन जल्दी खत्म कर और छाला पड़ने से रोक सकें।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 March 2019 12:29 AM GMT
होली का त्यौहार 21 मार्च यानि कल है, ऐसे में अक्सर घर में काम करते वक्त महिलाओं का हाथ गर्म तेल से जल जाता है। वैसे तो हाथ जलने पर बेहद जलन होती है और उस पर अगर समय से दवाई न लगाई जाए, तो छाला पड़ने का भी डर रहता है। इसलिए होली आने से पहले आज हम आपको तेल या घी से जलने के उपाय बता रहे हैं। जिससे आप तेल से जलने पर घरेलू उपचार (Tail Se Jalne pa Ghrelu upchaar) करके जलन जल्दी खत्म कर और छाला पड़ने से रोक सकें।
तेल से जलने पर घरेलू उपचार :
तेल से जलने पर घरेलू उपचार 1
अगर आपका हाथ किचन में काम करते हुए जल गया है, तो ऐसे में नमक और सरसों के तेल को मिक्स करके जले वाली जगह पर लगाएं, इससे कुछ देर में जलन खत्म हो जाएगी और छाला भी नहीं पड़ेगा।
तेल से जलने पर घरेलू उपचार 2
किचन में काम करते वक्त हाथ जलने पर बर्फ रगड़ना भी एक अच्छा विकल्प है। इससे तेजी से जलन कम होती है और छाला पड़ने का भी खतरा कम हो जाता है।
तेल से जलने पर घरेलू उपचार 3
अगर आपका हाथ तेल से जल गया है, तो ऐसे में जली हुई जगह पर एलोवेरा का जेल लगाने से भी हाथ की जलन कम होती है और किसी भी तरह का छाला नहीं पड़ता है।
तेल से जलने पर घरेलू उपचार 4
रसोई में काम करते वक्त तेल से जलने पर मसालों में से एक हल्दी को जले हुई जगह पर लगाने से छाला नहीं पड़ता है और कुछ ही देर में जलन भी खत्म हो जाती है। जलन को कम करने के लिए 2 से 3 बार हल्दी में थोड़ा सा पानी मिलाकर लगाएं। जल्द आराम मिलेगा।

तेल से जलने पर घरेलू उपचार 5
शहद में बहुत सारे एंटीबायोटिक, एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो जले हुए हाथ या जली हुई जगह की जलन को कम करने में सहायक सिद्ध होता है। शहद में त्रिफला मिलाकर पेस्ट बनाकर लगाना सबसे ज्यादा फायदेमंद रहता है। इससे जल्द राहत मिलेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Tail Se Jalna Tail Se Jalne Ke upay Tail Se Jalne Ke upay in hindi Garm Tail Se Jalne per Upay Garm Tail Se Jalne per Upay in hindi Tail Se Jalne Par upcaar aag se Jalne par Jale ki Dawa Jale ka ilaj तेल से जलना तेल से जलने के उपाय तेल से जलने पर उपचार गर्म तेल से जलने पर उपचार तेल से जलने पर घरेलू उपचार हिंदी जलने
Next Story