इन 5 तरीकों से झटपट दूर करें आंखों के नीचे की सूजन
रोज की भागादौड़ी में अक्सर ऐसा होता है कि नींद पूरी न होने के कारण आंखों के नीचे सूजन की समस्या आ जाती है। इसके अलावा ज्यादा तनाव होने पर भी इस समस्या से जूझना पड़ता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 Dec 2017 5:39 PM GMT
रोज की भागादौड़ी में अक्सर ऐसा होता है कि नींद पूरी न होने के कारण आंखों के नीचे सूजन की समस्या आ जाती है। इसके अलावा ज्यादा तनाव होने पर भी इस समस्या से जूझना पड़ता है।
इतना ही नहीं बढ़ती उम्र के साथ भी लोगों की आंखों के नीचे सूजन आना सामान्य बात है। इसके और भी कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में आपकी खूबसूरती को फीका करने वाली इस सूजन को झटपट दूर करें।
ये करें उपाय
- आंखों के नीचे सूजन होने पर ठंडे पानी के छींटे मारें, राहत मिलेगी
- ग्रीन टी बैग्स को ठंडे पानी में डुबोकर आखों के ऊपर रखें। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी और सूजन कम होगी
- आलू या खीरे की स्लाइस को आंखों पर रख कर सूजन कम कर सकते हैं
- स्टील के चम्मच को फ्रिज में ठंड करके भी आंखों की सूजन को कम किया जा सकता है
- व्यायाम करने से भी आंखों की सूजन कम होती है
- पलकों को हल्के हाथ से थपथपाने से भी आंखों की सूजन कम हो जाती है
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story