सूरजमुखी के तेल का ऐसे करें इस्तेमाल, बढ़ती उम्र में भी फीका नहीं होगा आपका निखार
सूरजमुखी का तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस तेल में लिनोलिक एसिड, ओलिक एसिड, पामिटिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा के लिए लाभदायक होता है। साथ ही इसमें विटामिन ए, ई और डी होते हैं, जो से मुहांसे और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं।

लड़कियां सुंदर दिखने के लिए न जाने कितनी कोशिशें करती हैं। कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्टस का इस्तेमाल करना तो आए दिन पार्लर में टाइम बिताना। लेकिन इसके बाद भी बढ़ती उम्र के साथ निखार फीका होता जाता है। आज हम आपको एक ऐसे तेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बढ़ती उम्र के साथ निखार को बनाए रखता है। उस तेल का नाम सूरजमुखी का तेल है।
सूरजमुखी का तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस तेल में लिनोलिक एसिड, ओलिक एसिड, पामिटिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा के लिए लाभदायक होता है। साथ ही इसमें विटामिन ए, ई और डी होते हैं, जो से मुहांसे और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं। जानिए सूरजमूखी के तेल के और क्या-क्या फायदे होते हैं-
मॉइश्चराइजर
गर्मियों के मौसम में स्किन बहुत रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में सूरजमुखी का तेल एक अच्छे मॉइश्चराइजर का काम करता है और स्किन में नमी बनाए रखता है। 4 हफ्ते तक सूरजमूखी और जैतून के तेल को मिलाकर लगाने से त्वचा मुलायम हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: ये है लिपस्टिक लगाने का सही तरीका, बनी रहेगी लॉन्ग लास्टिंग
निखार
सूरजमुखी के बीज का तेल स्किन को मॉइश्चराइज करने के साथ ही निखारने का भी काम करता है। इसको लगाने से चेहरे का रंग साफ हो जाता है।
उम्र के साथ निखार
बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर भी दिखने लगता है। सूरजमुखी का तेल लगाने से बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर नहीं झलकेगा और ये आपको जवाब दिखने में मददगार साबित होगा।
मुहांसे
सूरजमुखी के तेल के इस्तेमाल से मुहांसे नहीं होते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए रोज सोने से पहले अच्छे से मुंह धोकर सूरजमुखी का तेल लगा लें और सुबह उठकर फेस को हल्के गर्म (गुनगुने) पानी से चेहरा साफ कर लें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App