गर्मियों में शुगर पेशेंट ना करें ये काम
AC की हवा से बढ़ता है जोड़ों का दर्द...ऐसी की महत्वपूर्ण जानकारी दी है डॉ. सत्यजीत साहू ने।

इस गर्मी में अपने हेल्थ को कैसे मेटेंन रखें इस संबंध डायबीटिक एक्सपर्ट एवं एमडी मेडिसीन डॉ. सत्यजीत साहू ने बताया कई सुझाव। उन्होंने बताया कि गर्मी में एसी की हवा सर्वाधिक जोड़ों के दर्द के मरीजों को परेशान करती है।
एसी बढ़ाता है जोड़ों का दर्द
डॉ. सत्यजीत ने बताया कि ठंड के मौसम में मांसपेशियों में संकुचन के कारण रक्तवाहिनी का प्रवाह धीमा पड़ जाता है, जिससे जोड़ों में दर्द होता है।
ऐसे ही लंबे समय तक एसी की हवा में रहने से जोड़ों में दर्द होने लगता है। यह समस्या छोटे बच्चे एवं 60 से अधिक के लोगों को अधिक घेरती है।
40 से 50 की उम्र आने तक रक्तवाहिनी में रक्त प्रवाह संकुचित एवं मांसेपशियों में अकड़न होने से जो़ड़ों का दर्द होता है। इस गर्मी में एसी का हवा अधिक न लें। स्वस्थ्य शरीर के लिए प्राकृतिक हवा में रहें। अधिक देर तक कूलर एसी के हवा लेने से सुबह उठने पर शारीरिक थकान एवं आलस महूसस होता है।
शुगर पेशेंट गर्मी में बरतें सावधानी
डॉ. सत्यजीत ने बताया कि गमी में शरीर का तापक्रम 24 घंटे में नैचुरल तरीके से परिवर्तित होते रहता है। इसे डाई यूरिनल वेरिएशन कहते हैं। यानि शरीर में तापक्रम का उतार-चढ़ाव होना।
इस गर्मी में शुगर के पेशेंट को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है। शुगर पेशेंट के शरीर में पानी की पूर्ति के लिए भरपूर पानी पीएं एवं चाय को गर्मी में बिल्कुल न पीएं। जो मरीज गर्मी के दिनों में चाय या अल्कोहल लेते हैं उससे भी शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे पेशेंट खूब पानी का सेवन करें।
डॉ. ने बताया यह टिप्स..
बढ़ती गर्मी को देखते हुए खूब पानी पीएं
गर्मी में पानी से 2 से 3 के बजाए 3 से 4 लीटर पानी पीएं
शरीर में पानी क पूर्ति बनी रहे इसके लिए ताजे रसीले फलों का खूब सेवन करें जैसे तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर आदि
खाने में संतुलित एवं पौष्टिक भोजन करें
प्रतिदिन खाने में सलाद का इस्तेमाल करें
अधिक देर तक एसी कूलर की हवा में न रहें
प्राकृतिक हवा का आनंद लें जिससे शरीर स्वस्थ रहे
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App