इन दिनों स्टाइलिश लॉन्ग कुर्तियों की बढ़ रही है डिमांड, दिखें अट्रेक्टिव
इनमें एक से बढ़कर एक खूबसूरत डिजाइन, डिफरेंट पैटर्न और कलर्स उपलब्ध हैं।

लॉन्ग कुर्तियों का फैशन इन दिनों काफी दिख रहा है। इनमें एक से बढ़कर एक खूबसूरत डिजाइन, डिफरेंट पैटर्न और कलर्स उपलब्ध हैं।
अपने कंफर्ट, ऑकेजन और मनचाहे लुक के अनुसार आप कोई भी लॉन्ग कुर्ती कैरी कर सकती हैं।
लॉन्ग कुर्ती का चलन अस्सी-नब्बे के दशक में काफी हुआ करता था, लेकिन अब यह एक बार फिर फैशन की दुनिया में छाया हुआ है। कॉलेज गोइंग गर्ल्स हों, वर्किंग वुमेन या फिर सेलिब्रिटीज, सभी की यह खास पसंद बन गई है।
इन कुर्तियों की खासियत यह है कि इसमें ट्रेडिशनल वियर के साथ ही वेस्टर्न वियर का ट्रेंडी लुक भी बरकरार रख सकती हैं।
इसे आप प्लाजो पैंट, शरारा पैंट, डेनिम जींस, फ्लेयर्ड ट्राउजर, लांचा स्टाइल स्कर्ट, एंकल लेंथ पैंट्स, लॉन्ग स्कर्ट, हैरम पजामा, इन सभी के साथ बड़ी आसानी से टीमअप कर सकती हैं।
फ्यूजन का यह कॉम्बिनेशन आपको रॉकिंग तो बनाएगा ही इसी के साथ आपके लुक को गॉर्जियस भी बना देगा।
1. स्लिट लॉन्ग कुर्ती
अगर आप स्टाइलिश के साथ ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो स्लिट कुर्ती पहनें। यह कुर्ती किसी भी ईवनिंग गाउन से ज्यादा अच्छा लगता है। इसमें आगे की तरफ या किसी एक साइड में स्लिट या कट होता है।
इनको कढ़ाई वाली पैंट्स, बहुत घेर वाले प्लाजो के साथ पहना जा सकता है। यह कुर्ती ज्यादातर ब्लू कलर और कॉटन फैब्रिक में पसंद की जाती है।
2. धोती स्टाइल लॉन्ग कुर्ती
वैसे तो धोती स्टाइल पैंट, साड़ी और गाउन पहले से ही ट्रेंड में थे। अब ये कुर्ती के स्टाइल में भी पसंद की जा रही है।
यह पहनने में ईजी, लूज और कंफर्टेबल होती है। इसे पार्टीवेयर कलेक्शन के साथ ही रेग्युलर यूज में भी कैरी किया जा सकता है।
इस स्टाइल में कुर्ती की बनावट बिल्कुल धोती जैसी दिखाई देती है। इसके दोनों तरफ डिजाइन की गई चुन्नटें इसे और अट्रैक्टिव बनाती है।
इस कुर्ती के साथ अगर बेल्ट सिली हो तो उसका स्टाइल और उभरकर आता है।
उसे आप लेगिंग्स, टाइट्स, स्टॉकिंग्स के साथ कैरी कर सकती हैं। लेकिन इसे जींस, स्कर्ट, पटियाला पाजामी के साथ न पहनें। यह शिफॉन सिल्क और जार्जेट में ही ज्यादा पसंद की जाती है।
3. साइड बटन लॉन्ग कुर्ती
इस कुर्ती की खासियत यह है कि इसमें बटन बीचों बीच न होकर साइड की तरफ से होते हुए वेस्ट तक होते हैं। इसमें डिजाइनर बटन लगे होते हैं। जो कुर्ती को डिजाइनर लुक देते हैं।
इसका मिडलाइनर अगर ब्लू या मैरून कलर का हो, तो यह काफी यूनीक लगता है। आप इसे ब्लैक स्कीनी जींस के साथ भी पहन सकती हैं।
4. ट्रेल कट लॉन्ग कुर्ती
इन दिनों ट्रेल कट लॉन्ग कुर्ती ट्रेंड में है। आप इसे टेल कट का उलट कॉम्बिनेशन बोल सकती हैं। इन कुर्तियों में आगे ओर पीछे की तरफ सी-कट होता है। जो इसे एक एलिगेंट लुक देता है।
ट्रेल कट लॉन्ग कुर्ती अगर फॉल मैटीरियल से बनी हो, तो आपको और शानदार लुक मिलेगा। इसे आप पटियाला, स्कर्ट, हेरम पैंट्स के साथ न पहनें।
5. स्ट्रेट कट लॉन्ग कुर्ती
स्ट्रेट कट लॉन्ग कुर्ती भी इन दिनों ट्रेंड में है। इसकी खासियत है इसका लेंथ। स्ट्रेट कट कुर्ती जितनी लॉन्ग होगी, उतनी ही खूबसूरत नजर आती है। आप इसे अपने फिटिंग के अकॉर्डिंग लूज करा सकती हैं।
आमतौर पर लंबी स्लीव्स वाली स्ट्रेट कट लॉन्ग कुर्ती ज्यादा पसंद की जाती है। सिगरेट पैंट के साथ यह आपको वेस्टर्न लुक देती है, वहीं घाघरे के साथ कैरी करने से आपको ट्रेडिशनल लुक मिलता है।
6. प्रिंट-कलर्स की बहार
लॉन्ग कुर्ती में अगर प्रिंट्स की बात करें तो आपको फ्लोरल, लाइनिंग, डिजिटल, चेक्स, पोल्का डॉट्स, ज्योमेट्रिकल और चेक प्रिंट में आपको बड़े-छोटे और डायग्नल चेक्स जैसे पैटर्न मिल जाएंगे।
अगर आप थोड़ी हेल्दी या ओवरवेट हैं तो छोटे प्रिंट्स पहनें।
जहां तक कलर्स का सवाल है, तो लगभग हर कलर में आपको लॉन्ग कुर्तियां मिल जाएंगी लेकिन व्हाइट, ब्लू, यलो, ग्रीन, पिंक और ऑरेंज के लाइट शेड्स और पेस्टल कलर्स ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App