ये हैं स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे और नुकसान, जड़ से खत्म हो जायगी ये पांच बीमारी
स्ट्रॉबेरी का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। स्ट्रॉबेरी (strawberry) एक ऐसा फल है जो देखनें के साथ ही खाने में भी बेहद लाजवाब होती है। आपने आज तक स्ट्रॉबेरी की आइसक्रीम और स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक का स्वाद जरूर चखा होगा। लेकिन कभी भी आपने स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे और नुकसान के बारे में नहीं सोचा होगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 Nov 2018 5:11 PM GMT
स्ट्रॉबेरी का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। स्ट्रॉबेरी(strawberry) एक ऐसा फल है जो देखनें के साथ ही खाने में भी बेहद लाजवाब होती है। आपने आज तक स्ट्रॉबेरी की आइसक्रीम और स्ट्रॉबेरी मिल्क शेक का स्वाद जरूर चखा होगा। लेकिन कभी भी आपने स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे और नुकसान के बारे में नहीं सोचा होगा।
जी हां, हर फल की ही तरह स्ट्रॉबेरी खाने के कुछ फायदे और नुकसान भी हैं जो हमारी सेहत पर साफ तौर पर दिखाई देते हैं। इसलिए आज हम आपको स्ट्रॉबेरी खाने से जुड़ी जानकारी बता रहे हैं जिससे आप अपनी कई गंभीर बीमारियों को आसानी से मात भी दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें : सर्दियों में अपनों का रखना है ख्याल, तो अपनाएं ये आसान टिप्स
स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे
1. स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे - इम्यून सिस्टम को बनाती है मजबूत
स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे बीमारियों को दूर रख कर खुद को दिन भर एक्टिव महूसस करते हैं। इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन सी शरीर को इंफेक्शन से भी बचाता है।

2. स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे- कैंसर में होती है फायदेमंद
स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट के साथ ही फ्लेवोनॉइड, फोलेट, केंफेरॉल और विटामिन सी जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर में कैंसर पैदा करने वाले सेल को खत्म कर देते हैं।
3. स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे- दिल की बीमारियों से है बचाती
लगातार रहने वाला तनाव की वजह से अक्सर दिल की बीमारी होने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर रोजाना स्ट्रॉबेरी का सेवन किया जाए, तो तनाव के साथ-साथ दिल की बीमारी को होने से रोका जा सकता है।
इसके अलावा स्ट्रॉबेरी में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कॉलेस्ट्रॉल से बचाव करती हैं। जिससे धमनियां ब्लॉक होने से बच जाती हैं। धूम्रपान करने वाले लोगों में स्ट्रॉबेरी उस लिपिड पेरोक्सिडेशन को कम करती हैं जो दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ाता है।
4. स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे- डायबिटीज़ को करती है कंट्रोल
एक शोध के मुताबिक स्ट्रॉबेरी में ऐसे तत्व या घटक पाए जाते हैं, जो डायबिटीज़ के पीड़ित के शरीर के ग्लूकोज़ लेवल और लिपिड प्रोफाइल को बेहतर बनाती है। यही नहीं, रोजाना स्ट्रॉबेरी खाने से टाइप 2 डायबिटीज़ का जोखिम भी कम होता है।

5.स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे- कील-मुंहासों की समस्या के लिए
अगर आप रोजाना स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं तो ऐसे में आप के चेहरे के बंद पोर्स खुल जाते हैं जिससे चेहरे की गंदगी आसानी से साफ हो जाती है और आपको कील-मुंहासों की समस्या से दूर हो जाती है।
स्ट्रॉबेरी खाने के नुकसान
1. स्ट्रॉबेरी के ज्यादा सेवन से शरीर में विटामिन की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे आपको डायरिया, गैस्ट्रिक और सुस्ती की समस्या का सामना करना पड़ा सकता है।
2. स्ट्रॉबेरी में फाइबर भी उच्च मात्रा में पाया जाता है। जिसका ज्यादा सेवन करने से आंतो से जुड़ी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
होता है।
3. इसके अलावा स्ट्रॉबेरी के रोजाना खाने से पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती है।
4. अगर आप नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी का सेवन करते हैं, तो इससे आपके गले में दर्द की शिकायत हो सकती है।
5. स्ट्रॉबेरी के सीमित मात्रा से अधिक सेवन करने से पीलिया, शरीर में दर्द, और सूजन की समस्या भी आपको परेशान कर सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Strawberry Strawberry benefits Strawberry Side Effects benefits of Strawberry Side Effects Of Strawberry in hindi Strawberry benefits Health Immune System Heart Problem Pimples Diabetes Cancer स्ट्रॉबेरी स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे स्ट्रॉबेरी खाने का तरीका स्ट्रॉबेरी फल के फ़ायदे स्ट्रॉबेरी खाने के नुकसान डा�
Next Story