सावधान! ''पेट में कीड़े'' के कारण होती हैं ये समस्याएं, बचने के लिए अपनाएं ये तरीका
पेट में कीड़े होने पर सेहत पर बुरा असर पड़ता है। पेट में कीड़े होने के कारण व्यक्ति का पाचन-तंत्र सही तरह से काम नहीं करता है। पेट में कीड़े का आसानी से पता न लगने के कारण समस्या बढ़ जाती है।

Stomach Worms Symptoms
पेट में कीड़े होने पर सेहत पर बुरा असर पड़ता है। पेट में कीड़े होने के कारण व्यक्ति का पाचन-तंत्र सही तरह से काम नहीं करता है। पेट में कीड़े का आसानी से पता न लगने के कारण समस्या बढ़ जाती है।
गलत खान-पान के कारण अक्सर ऐसा देखा गया है कि लोगों को पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पेट में कीड़े होने की समस्या बच्चों और बड़ों दोनों को ही सकती है।
पेट में दर्द, गैस, बदहजमी और खाने की इच्छा न होना पेड़ में कीड़े होने के प्रमुख लक्षण है। पेट में कीड़े होने के कारण रोगी को असहनीय पेट दर्द होता है। साथ ही शरीर का रंग पीला या काला पड़ना, सूजन, बुखार, चक्कर आना और होठों का सफेद हो जाना जैसी समस्याएं दिखती हैं। जानिए क्या है पेट में कीड़े होने का प्रमुख कारण और उपचार का तरीका-
पेट में कीड़ों होने के कारण
- मिट्टी खाने की आदत के कारण
- ठीक से हाथ न धोकर खाना
- नाखूनों का बड़े होना
- नाखून चबाने की आदत
- मार्केट का खुला व दूषित पकवान खाना
- साफ-सफाई का ध्यान न रखने के कारण
- ज्यादा मीठा खाना
इसे भी पढ़े: भूलकर भी न खाएं ये दो चीजें एक साथ, वरना जा सकती है जान
पेट में कीड़े होने का लक्षण
- असहनीय पेट दर्द का होना
- आंखे लाल हो जाना
- जीभ का सफेद पड़ना
- वजन कम हो जाना
- मुंह से बैड स्मेल आना
- शरीर में सूजन का होना
- जी मचलना और उल्टी होना
- यूरिन में ब्लज आना
- दस्त लगना
- गैस और एसिडिटी होना
पेट में कीड़े होने पर ऐसे करें उपचार
पेट में कीड़े होने पर आप इसका घर पर ही उपचार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले कुछ पुदीना के पत्तों को अच्छे से धोकर साफ कर लें। अब इसमें 1/2 चम्मच नींबू का रस और 5 काली मिर्च मिलाकर एक साथ पीस लें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार हल्का नमक या चीनी मिक्स कर लें। तैयार मिश्रण को 5-6 दिनों तक लगातार सुबह-शाम 1 चम्मच खाएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पेट में कीड़े होने की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App