ये हैं मानसून के नेचुरल पिक्स, स्टीव मेकरी ने क्लिक किए थे भारत दौरे पर
मानसून के उपर लिए गए फोटो कलेक्शन को उन्होंने लाइफ ब्रेथ ऑफ हाफ द वर्ल्ड नाम दिया है।

X
haribhoomi.comCreated On: 24 Aug 2014 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. भारत के मानसून पर स्टीव मेकरी का यह शानदार फोटो कलेक्शन है। स्टीव अमेरिकन फोटो जर्नलिस्ट हैं, उनकी लोकप्रियता अफगानी गर्ल कलेक्शन से पूरे विश्व में बनी है। स्टीव विभिन्न ईरान- इराक युद्ध, गल्फ युद्ध, और अफगान गृहयुद्ध में फोटोग्राफी के माध्यम से सक्रिय पत्रकार रहे हैं। भारत में मानसून मौसम के उपर उनकी फोटोग्राफी अन्य फोटोग्राफरों से काफी अलग है। इसमें मानसून का अलग-अलग अंदाज दिखाया गया है। कभी मानसून खुशी, उमंग, आशा लेकर आता है तो कभी दुख के बादल, निराशा और विपत्ति। स्टीव ने आकाश के रंगों को एक मानवीय रंग प्रदान किया है और उसे सीधे मानव मन से जोड़ा है।
स्टीव की यही खासियत उन्हें सबसे अलग करती है। इन सारे तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनका कैमरा चेहरे पर आई एक छोटी सी सिकन को भी पढ़ सकता है तथा उसे कैप्चर कर उसे अतुलनीय बना सकता है। मानसून के उपर लिए गए फोटो कलेक्शन को उन्होंने लाइफ ब्रेथ ऑफ हाफ द वर्ल्ड नाम दिया है। इन सारे फोटो में भारत के विभिन्न भौगोलिक हिस्सों की तस्वीर है, इसमें बाढ़ भी है, नष्ट हुए फसलों की स्थिति और उसके साथ उपजा हुआ किसान का दर्द भी दिखाया गया है। उनका मानना है कि जहां अच्छा मानसून समृद्धि लेकर आता है वहीं दूसरी और खराब मानसून यानी हद से ज्यादा बारिश या बारिश न होना आपदा और सूखा लेकर आती है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, मानसून की बेहतरीन तस्वीर -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story