लड़कियों के बारे में बनाए गए ये हैं 6 मिथ, जानें
अक्सर लड़कियों के बारे में सुनने को मिलता है कि उन्हें खट्टी चीजें पसंद होती हैं।

अक्सर खाने के मामले में लड़कियों के बारे में सुनने को मिलता है कि उन्हें खट्टी चीजें पसंद होती हैं। यही नहीं और भी ऐसी कई बातें हैं जिसमें लड़कियों का नाम जरूर आता है। पुरुष पहले ही राय बना लेते हैं। और जब सब लोग यही पूरा सच मान ले तो वो स्टीरियोटाइप हो जाता है। जैसे...
1. गोलगप्पे
कहा जाता है लड़कियों को खट्टा खाना बहुत पसंद होता है। गोलगप्पे तो उनकी जान है। ऐसा नहीं, गोलगप्पे के स्टॉल पर अब लड़कियों से ज्यादा लड़के गोलगप्पे खाते दिखते हैं।
2. ड्राइविंग
अक्कर सुनने को मिलता है लड़कियों को ड्राइविंग करने नहीं आती। बल्कि लड़की बड़े सावधानी के साथ ड्राइविंग करती हैं। लोगों को लगता है वो सबसे बेकार गाड़ी चलाती हैं।
3. प्रपोज
हमेशा सुनने को मिलता है प्यार का इजहार लड़के करते हैं। अब जमाना बदल चुका है। अब लड़कियां कुछ भी कर सकती हैं। अगर उन्हें कोई पसंद होता है तो वो देर नहीं लगाती।
4. पीकर होश खोना
लड़कियों को थोड़ी सी पीकर ज्यादा चढ़ जाती है। ऐसा नहीं है। लड़कियां 5 से ज्यादा शॉट्स मारने के बाद भी अपनी सेंस में रहती हैं। लड़के सोचते हैं अगर लड़की नशा करती हैं वो उनके साथ हर चीज करने के लिए तैयार हो जाएगी। उनका यह सोचना बिलकुल गलत है।
5. शादी का शौक
ऐसा माना जाता है लड़कियों को बचपन से ही शादी करने का शौक होता है। ऐसा नहीं है लड़कियों की सोच काफी बदल चुकी है। बल्कि शादी के नाम से ही दूर भागती हैं। उनको बचपन से गुडा-गुड़ियां खेलने के लिए दिया जाता है तो इससे सब मानने लगते हैं।
6. गहनों के लिए क्रेजी
ऐसा बोला जाता है कि हीरा हर लड़की को बहुत पसंद आता है। कानों के लिए ईयर रिंग या उंगली के लिए अंगूठी देकर आप लड़कियों को खुश कर सकते है। ऐसा कहना झूठ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App