रेसिपी: नाश्ते के लिए मिनटों में ऐसे बनाएं स्प्रिंग डोसा
नाश्ते के लिए बिना सांभर और चटनी से खाने वाले स्प्रिंग डोसे की रेसिपी आज ही घर पर ट्राई करें।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 4 Oct 2017 12:32 PM GMT
डोसा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है और खाने का मन होता है। साउथ इंडियन डिश डोसा, आमतौर पर सबको पसंद आता है। बच्चों से लेकर बड़े तक डोसा बहुत चाव से खाते हैं।
अभी तक आपने प्लेन डोसा, मसाला डोसा या रवा डोसा सांभर और नारियल की चटनी के साथ खाया होगा। आज हम आपको बिना सांभर और चटनी से खाने वाला अलग तरीके के डोसे की रेसिपी बताएंगे, जिसका नाम है स्प्रिंग डोसा। तो झटपट घर में ऐसे बनाएं स्प्रिंग डोसा
यह भी पढ़ें: दिवाली 2017: घर में ऐसे बनाएं मसाला समोसा, दोस्तों को करें गिफ्ट
यह भी पढ़ें: दिवाली स्पेशल रेसिपी: मिनटों में ऐसे बनाएं कुकीज
ऐसे बनाएं डोसा
- डोसे के बैटर में पानी डालकर मिक्सचर (घोल) तैयार कर लें और कुछ देर के लिए रख दें।
- इसके बाद पैन में एक चम्मच मक्खन डालें। मक्खन पिघलते ही इसमें लहसुन और हरा प्याज डालकर फ्राई करें।
- इसके बाद इसमें शिमला मिर्च, गाजर और बंदगोभी डालकर अच्छे से फ्राई करें। सब्जियां जब पक जाएं तो इसमें नमक, शेजवान सॉस, सोया सॉस, सिरका और उबले हुए नूडल्स डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- मिक्स करने के बाद गैस बंद कर दें और दूसरी तरफ नॉन स्टिक तवे पर कलछी की मदद से डोसे का बैटर डालकर फैलाएं।
- फिर 1 चम्मच मक्खन और 1 चम्मच शेजवान सॉस डालकर डोसे पर फैलाएं।
- इसके बाद डोसे पर चम्मच से तैयार मिक्सचर (नूडल्स) रखें। फिर डोसे को पलटे की मदद से उठाते हुए उसको रोल कर दें।
- इसके बाद इसे प्लेट में निकालकर बीच से काट कर डोसे के दो हिस्से कर दें। इस तरह आपका स्प्रिंग डोसा तैयार है।
- इसे सॉस के साथ गर्मा-गर्म परोस सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story