Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Diwali 2023: दिवाली पर बच्चों को कराएं ये एक्टिविटीज, हमेशा यादगार रहेंगे पल

Diwali 2023: दिवाली के खास अवस पर बच्चों से लेकर बड़ों में एक अलग ही उत्साह और उमंग देखने को मिलता है। अगर आप भी इस फेस्टिवल को बनाना चाहते हैं खास तो फॉलो ये टिप्स...

special story fun activities children can do during diwali
X

12 नवंबर को है दिवाली। 

Diwali 2023: दिवाली का त्योहार अपने साथ खुशियों का भंडार लेकर आता है। इस त्योहार की धूम न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में देखने को मिलती है। यह पर्व परिवारों को एक साथ जोड़ने, गिफ्ट का आदान-प्रदान और खुशियों को बांटने का वक्त होता है। दीपों के पर्व का इंतजार लोग बेसब्री से करते हैं। लेकिन, कई बार घर के बड़े लोग काम में इतने बिजी हो जाते हैं कि वो बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी एक्टिविटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप बच्चों को अपने काम में शामिल कर सकते हैं।

रंगोली

दिवाली के पर्व पर रंगों की रंगोली बनाना परंपरा है। रंगीन चावल, रंगों, फूलों की पंखुड़ियों से बनाई गई रंगोली बेहद ही पसंद की जाती है। इस दिवाली बच्चों को रंगोली बनाने का काम सौंपे। फूलों की रंगोली का काम बच्चों को दें। इससे आपको उनकी क्रिएटिविटी के बारे में भी पता चलेगा और साथ ही बच्चे भी अपनी हर कोशिश प्रयास करेंगे।

दिवाली ग्रीटिंग कार्ड

खुशी के मौके को जाहिर करने के लिए लोग गिफ्ट और ग्रीटिंग कार्ड देते हैं। ऐसे में आप अपने बच्चों को दोस्तों और परिवार के लिए दिवाली ग्रीटिंग कार्ड बनाने का काम सौंपे और उन्हें प्रोत्साहित करें। अगर आप अपने घर पर दिवाली पार्टी ऑर्गनाइज करा रहे हैं, तो बच्चों से इनविटेशन कार्ड बनवाएं।

पारंपरिक भारतीय खेल

दिवाली का पर्व परिवारों को एकत्र करने का काम करता है। इस पर्व पर लोग पारंपरिक खेलों जैसे अंताक्षरी,लूडो, सांप और सीढ़ी समेत कई खेल खेलना पसंद करते हैं। इस खेल को बच्चे बड़े सभी बड़े मजे से खेलते हैं। ऐसे खेल त्योहारों की रौनक बढ़ाने के साथ-साथ यादगार बनाने का काम करते हैं।

दीए सजाना

दिवाली के खास मौके पर घरों को दीयों से सजाने की परंपरा है। दीपों को जलाने से पहले उन्हें धोने की परंपरा है। ऐसे में आप यह काम बच्चों को सौंप सकते है। इसके अलावा आप दीयों को पेंट, ग्लिटर और रंग-बिरंगे डिजाइनों से सजाने का काम दें। यह काम न केवल उनके कलात्मक कौशल को बढ़ाता है बल्कि दिवाली की सजावट में एक पर्सनल टच भी देता है।

Also Read: Dev Diwali 2023: भगवान शिव की नगरी से है खास रिश्ता, जानें देव दिवाली से जुड़ी पौराणिक कथा

और पढ़ें
Priyanka Yadav

Priyanka Yadav

प्रियंका यादव, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से एम वॉक इन मीडिया स्टडीज में परा स्नातक का कोर्स किया है। इसके साथ कई कॉन्टेंट राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। वर्तमान समय में हरिभूमि डिजिटल में करियर, नॉलेज, फैक्ट चेक के बीट पर बतौर कॉन्टेंट राइटर कार्यरत हूं। मुझे लिखना, नए विषयों के बारे में जानना और उनके बारे में पढ़ना पसंद है।


Next Story