क्रिसमस पर बनाएं कुछ स्पेशल, जानिए केक-कुकीज और कैंडी की रेसिपी
क्रिसमस पर आप केक-कुकीज और कैंडी जरूर बनाना चाहेंगी।

X
veena guptaCreated On: 24 Dec 2015 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. क्रिसमस पर आप केक-कुकीज और कैंडी जरूर बनाना चाहेंगी। इन्हें बच्चे भी खूब पसंद करते हैं। इसलिए इस बार हम आपके लिए लेकर आए हैं, स्पेशल केक-कुकीज और कैंडी की रेसिपी। इन्हें बनाना भी बेहद आसान है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में खाएं अमरूद की आइसक्रीम, रहेंगे सेहतमंद
अनारी केक
सामग्री
मैदा : 2 कप
बेकिंग पावडर : 1 छोटा चम्मच
मीठा सोडा : 1 छोटा चम्मच
नमक : चुटकी भर
कंडेंस्ड मिल्क : 400 ग्राम
घी या बटर : 1 कप
अनार के दाने : 1 कप
अनार का रस : 3/4 कप
वनीला एसेंस : 1/2 छोटा चम्मच
विधि
कंडेंस्ड मिल्क में बटर या घी मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें, जिससे वे पूरी तरह मिल जाएं। मैदा, सोडा, बेकिंग पावडर और नमक मिलाकर छान लें। सभी सामग्री मिलाकर इतना फेंटें कि मिश्रण फूलकर दो गुना हो जाए। तैयार मिश्रण को चिकनाई लगे केक के बर्तन में डालें। अनार के कुछ दाने ऊपर से डाल दें। प्री-हीटेड ओवन में 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 40 मिनट तक बेक करें। केक तैयार है।
चॉकलेटी केक
सामग्री
मैदा : 2 कप
कंडेंस्ड मिल्क : 1/3 कप
बेकिंग पावडर : 1 छोटा चम्मच
मीठा सोडा : 1 छोटा चम्मच
कोको पावडर : 1 छोटा चम्मच
पिसी चीनी : 1 कप
दूध : 1 कप
मलाई : 3/4 कप
नमक : चुटकी भर
वनीला एसेंस : 5-6 बूंद
कसी हुई चॉकलेट: 1 बड़ा चम्मच
सजाने के लिए रंग-बिरंगी शुगर बॉल्स
विधि
पहले मैदा, नमक, कोको पावडर, बेकिंग पावडर और सोडा मिलाकर 3-4 बार छान लें। चीनी और मलाई को मिलाकर फेंट लें। कंडेंस्ड मिल्क मिला लें। छना हुआ मैदा डालकर फिर से फेंट लें। आवश्यकतानुसार दूध मिलाती जाएं। चाहे तो मिक्सी में फेंट सकती हैं। वनीला एसेंस और कसी हुई चॉकलेट मिलाएं। तैयार मिश्रण को चिकनाई लगे केक टिन में डालें। प्री-हीटेड ओवन में 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर बेक करें। लगभग 35-40 मिनट में केक तैयार हो जाएगा। सर्व करते समय रंग-बिरंगी शुगर बॉल्स से सजाएं।
स्ट्रॉबेरी स्ट्राइप्ड केक
सामग्री
मैदा : 1 कप
कंडेंस्ड मिल्क : 1/2 टिन
रिफाइंड ऑयल : 1/2 कप
बेकिंग पावडर : 1/2 छोटा चम्मच
सोडा बाई कार्बोनेट : 1/2 छोटा चम्मच
नमक : चुटकी भर
पानी : 1/2 कप
स्ट्रॉबेरी पेस्ट : 1/2 कप
लाल रंग : 3-4 बूंद
पीला रंग : 2 बूंद
विधि
कंडेंस्ड मिल्क और रिफाइंड आॅयल मिलाकर खूब फेंट लें। 1/2 कप पानी और स्ट्रॉबेरी पेस्ट मिलाकर और फेंट लें। मैदा, बेकिंग पावडर, सोडा, नमक मिलाकर 3-4 बार छलनी से छान लें। तैयार मिश्रण को मिलाएं। थोड़े मिश्रण में पीला रंग और बाकी में लाल रंग मिलाकर एक ही साइड में फेंट लें। ओवन को प्री-हीट करें। चिकनाई लगे केक टिन में लाल मिश्रण डालें। उसके ऊपर पीला मिश्रण डालें। उसके ऊपर फिर से लाल मिश्रण डालें। मध्यम तापमान पर 30 मिनट तक बेक करें। केक ठंडा होने पर स्ट्राइप्स में काटकर सर्विंग डिश में सजाएं।
अलमंड कुकीज
सामग्री
मैदा : 2 कप
बेसन : 1 बड़ा चम्मच
पिसी चीनी : 1 कप
बेकिंग पावडर : 1/2 छोटा चम्मच
बादाम चूरा : 1 बड़ा चम्मच
घी या मक्खन : गूंथने के लिए
पेठा चेरी : सजाने के लिए
विधि
पहले मैदा, बेसन, पिसी चीनी और बेकिंग पावडर को मिलाकर 3-4 बार छान लें, मक्खन और बादाम चूरा मिलाकर मिश्रण को कड़ा गूंथ लें। तैयार मिश्रण की बॉल्स बनाकर हथेली से दबाते हुए कुकीज का आकार दें। प्री हीटेड ओवन में 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर आधा घंटे तक बेक करें और पेठा चेरी से सजाएं।
आगे की स्लाइड्स में पढें, पूरी खबर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story