Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

रेसिपी: घर पर सूजी और ब्रेड से मिनटों में बनाएं क्रिस्पी ''सूजी टोस्ट''

''सूजी टोस्ट'' एक क्रिस्पी और टेस्टी डिश है, जिसे सूजी, दूध की मलाई और ब्रेड की मदद से बनाया जाता है। शाम को स्नैक्स टाइम के लिए बेस्ट नाश्ते का ऑप्शन बन सकता है।

रेसिपी: घर पर सूजी और ब्रेड से मिनटों में बनाएं क्रिस्पी सूजी टोस्ट
X

सूजी से आप कई तरह की डिश बना सकती हैं। सूजी का हलवा या उपमा ही नहीं और भी बहुत सारी डिश बनाई जा सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं 'सूजी टोस्ट' की रेसिपी।

'सूजी टोस्ट' एक क्रिस्पी और टेस्टी डिश है, जिसे सूजी, दूध की मलाई और ब्रेड की मदद से बनाया जाता है। शाम को स्नैक्स टाइम के लिए बेस्ट नाश्ते का ऑप्शन बन सकता है। जानें रेसिपी-

'सूजी टोस्ट' के लिए सामग्री

  • सूजी: 1 कप
  • मलाई: 1/2 कप
  • मैश किया पनीर: 1/4 कप
  • बारीक कटा प्याज: 2 टेबल स्पून
  • बारीक कटी हरी मिर्च: 2
  • बारीक कटा हरा धनिया: 1 टेबल स्पून
  • कुटी काली मिर्च: 1/4 टी स्पून
  • नमक: स्वादानुसार
  • ब्रेड: 6 स्लाइस
  • तेल: सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: घर पर सूजी से बनाएं टेस्टी-क्रिस्पी कचौड़ी, जानें रेसिपी

विधि

  • ब्रेड के किनारे काट कर दो हिस्से कर लें। सूजी में सभी सामग्री मिलाएं।
  • यदि मिश्रण ज्यादा गाढ़ा हो, तो थोड़ा सा दूध मिला दें।
  • थोड़ा -थोड़ा मिश्रण लेकर ब्रेड के एक तरफ लगाएं।
  • एक नॉनस्टिक पैन में थोड़ा सा तेल डाल कर ब्रेड स्लाइसों को सुनहरा होने तक उलट-पलट कर सेंक लें। सॉस के साथ सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story