2 साल में बनकर तैयार हुआ सोनम कपूर का लहंगा, जानें किस वजह से लगा इतना समय
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस व फैशन दीवा सोनम कपूर की मेहंदी और संगीत सेरेमनी सोमवार शाम को मुंबई में हुई। संगीत-मेहंदी सेरेमनी में कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। अपने मेहंदी फंक्शन और संगीत सेरेमनी के मौके पर सोनम कपूर ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना था।

सोनम ने फैशन डिजाइनर संदीप खोसला और अबू जानी का तैयार किया हुआ लहंगा पहना था। सोनम का यह लहंगा पिछले 1.5 साल पहले से ही बनना शुरू हो गया था।
अबू जानी और संदीप खोसला ने इंस्टाग्राम पर सोनम की इस लहंगे के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इस लहंगे को बनने में 18 महीने का वक्त लगा है।
A post shared by Abu Jani Sandeep Khosla (@abujanisandeepkhosla) on
ये है लहंगे की खासियत
सोनम ने जो लहंगे के साथ कुंदन वर्क वाली ज्वैलरी पहनी थी। पूरे लहंगे में चिकनकारी का काम हुआ है और साथ ही मिरर वर्क के साथ लहंगे को डिजाइन किया गया था।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेसेस ने की बिजनेसमैन से शादी, जानिए इनकी पूरी कहानी
A post shared by Abu Jani Sandeep Khosla (@abujanisandeepkhosla) on
2 साल पहले मिल था ऑर्डर-डिजाइनर
लहंगे के काम के बारे में डिजाइनर संदीप खोसला और अबू जानी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सोनम उनकी फेवरिट हैं। सोनम ने इस ओकेजन के लिए दो साल पहले ही लहंगे का स्पेशल ऑर्डर दे दिया था। बता दें कि सोनम 8 मई को बिजनेसमैन आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App