Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जानिए जहरीली हवा का आपके किस अंग पर होगा क्या असर

यह जहरीली हवा आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकती है।

जानिए जहरीली हवा का आपके किस अंग पर होगा क्या असर
X
नई दिल्ली. इस समय देश की राजधानी भयंकर वायु प्रदुषण से जूझ रही है। दिल्ली में चारों ओर धुंध पसरी हुई है। वायु प्रदुषण से हवा जहरीली हो गई है। वहीं डॉक्टर्स ने इसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक करार दे दिया है। पल्यूशन के बढ़ते लेवल से न केवल इंटरनल ऑर्गन पर असर पड़ता है, बल्कि शरीर के बाहरी हिस्से भी प्रभावित होते हैं। देखिए आपके हर अंग पर कैसे असर कर रहा है हवा में घुला ज़हर...
बालो का झड़ना- इस प्रदूषित हवा के संपर्क में आने या सांस के द्वारा अंदर जाने से आपको बालोें के झड़ने की समस्या हो सकती है।
एलर्जी- जहरीली हवा के से आपको आँखों, गले और त्वचा पर एलर्जी की समस्या हो सकती है। यह प्रदूषित धुंध से आपको खासतौर पर कान आंख, नाक, और गले में एलर्जी जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
इन्फेक्शन- दिल्ली में पसरे स्मॉग से आपको इन्फेक्शन हो सकता है। सांस के द्वारा अंदर जाने पर यह शरीर के लिए काफी नुक्सानदेह बन सकता है। आपको कान, नाक, गले और त्वचा संबंधी जलन और इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है।
हार्ट प्रॉब्लम- आपको बता दें कि स्मॉग से आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक की समस्या हो सकती है। स्मॉग दिल की बीमारी के मरीजों के लिए बहुत खतरनाक बताया जा रहा है। साथ ही इससे मरीज को हार्ट अटैक भी हो सकता है।
इम्मयून सिस्टम कमजोर- स्मॉग से आपका रोग प्रतिरोधक तंत्र कमजोर हो सकता है। यह जहरीली हवा आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकती है। इसलिए इस समय मास्क का इस्तेमाल करें।
ब्लड कैंसर का खतरा- जहरीली हवा से लोगों को ब्लड कैंसर होने का भी खतरा हो सकता है। इस धुंध से आपको कई ओर बिमारियों के साथ ही ब्लड कैंसर की समस्या भी हो सकती है इसलिए सतर्क बने रहें।
सांस लेने में दिक्कत- स्मॉग से आपको सांस लेने में तकलीफ का सामना कर पड़ सकता है। दिल्ली में पसरे स्मॉग से कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इसलिए बचने के उपायों को अपनाएं।
फेफड़ो में इंफेक्शन का खतरा- स्मॉग से सांस की समस्या के साथ ही आपको फेफड़ों में इंफेक्शन की समस्या भी हो सकती है। सांस के द्वारा अंदर जाने पर जहरीली हवा आपके फेफड़ों को कमजोर कर देगी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को
फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story