Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

घरेलू टिप्सः धूप से ऐसे बचाएं अपना चेहरा

इन टिप्स की मदद से गर्मियों में धूप से बचा रहेगा आपका चेहरा।

घरेलू टिप्सः धूप से ऐसे बचाएं अपना चेहरा
X

चिलचिलाती धूप का मौसम अब आने ही वाला है। ऐसे में टैनिंग का खतरा ज्यादा रहता है और बीमारियां भी बढ़ जाती हैं। इस समय में हमारी स्किन को सबसे ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है।

क्योंकि गर्मियों में होने वाली तेज धूप हमारी स्किन का ग्लो खीच लेती है। आइए जानते है किस तरह से इस धूप की तपन से आप अपनी स्किन को बचा सकते हैं।

- जब भी बाहर जाएं तो अपने शरीर के खुले हिस्से को ठक कर रखें। अगर स्लीवलेस पहनना है तो उसे कवर करने के लिए फुल बाजू का श्रग पहनें।

- घर से निकलते हुए कभी भी खाली पेट न निकलें। निकलने से पहले खूब पानी पिएं। सादे पानी की बजाय नींबू पानी को प्राथमिकता दें।
- जब भी घर से बाहर जाना हो तो जाने से पहले एसी और कूलर थोड़ी देर पहले बंद करके पंखे की हवा ही लें।
- बाहर की चिलचिलाती धूप से घर आकर तुरंत एसी की हवा में न जाएं और न ही तुरंत फ्रिज ठंडा पानी पिएं।

- गर्मी के मौसम में अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा तेल-मसाले वाले खाद्य-पदार्थों से दूर ही रहें।
- पीने में चाय कॉफी की जगह ठंडी लस्सी या नींबू पानी का इस्तेमाल ही करें।
- गर्मियों में ढीले-ढाले कपड़े ही पहनें। टाइट जींस की जगह कॉटन की जींस पहनें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story