आपके बैठने का स्टाइल बताता है आपकी ''पर्सनेलिटी''
किसी भी शख्स के बारे में हम हाव-भाव और उसकी हरकतों से स्वभाव का अंदाजा लगाते हैं।

X
hariboomi.comCreated On: 18 Feb 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आमतौर पर हम किसी भी शख्स के बारे में उसके हाव-भाव और उसकी हरकतों से उसके स्वभाव का अंदाजा लगा लगाते हैं। मनोवैज्ञानिकों की माने तो आपके बैठने का सलीका भी आपके स्वभाव को दर्शाता है। healthytipsworld के अनुसार, आइए आपको बताते हैं कि बैठने के सलीके से आप कैसे किसी के स्वाभाव के बारे में जान सकते हैं...
इसे भी पढ़ें- चेहरे को दमकाने में बेहद कारगर है 'कनेर' का फूल

1. पॉजिशन
इस सलीके के बैठने वाले लोग खुश रहते हैं, लेकिन थोड़े मूडी होते हैं। इस तरह के लोग काफी आसानी से किसी से भी कम्युनिकेट कर लते हैं। इनसे लोग बोर नहीं हो सकते। ऐसे व्यक्ति बहुत ही रचनात्मक, आकर्षक, और उन में थोड़ा बचपना होता है।
2. पॉजिशन
इस तरह से बैठने वाले अपनी सपनों की दुनिया में जीते हैं। अपने सपनो को जीवन में हासिल करना चाहते हैं। टीम की तहर काम करते हैं। इनके पास रोचक आइडियाज होते हैं। इन्हें नए लोगों से मिलना और ट्रैवल करना पसंद होता है। ऐसे लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए सामान्य तरीके से पार्टनर, जगह और बिजनेस चेंज कर लेते हैं।
3. पॉजिशन
इस सलीके के लोग बाहर जाना या स्टाइलिश लुक में इंट्रस्ट नहीं होता। ये लोग ज्यादा समय प्रफ्यूम और क्रीम को चुनने में बिताते हैं। मतलब इन्हें कॉस्मेटिक सामानों में इंट्रस्ट रखते हैं। इस तरह के लोग लड़वाने का काम करते हैं।
4. पॉजिशन
इस तरह बैठने वाले लोग समझदार, भावुक और ट्रस्ट करने लायक होते हैं। जब कोई अपनी भावनाओं को पब्लिक जगह पर शेयर करता है तो ऐसे लोग असहज महसूस करते हैं। ये चाहे लड़का हो या लड़की बस दिल के साफ होते हैं।
इसे भी पढ़ें- नहीं जानते होंगे अंगूर खाने के ये फायदे
5. पॉजिशन
इन लोगों को शादी करने की कभी जल्दी नहीं होती। ये पहले अपने कॅरियर पर ध्यान देते हैं। अपने लक्ष्य को ज्यादा तवज्जो देते हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story