गर्म पानी से नहाना हो सकता है घातक, कई बीमारियों को देता है न्यौता
गर्म पानी से नहाना थोड़े समय के लिए आरामदायक होता है, लेकिन बाद के लिए यह कई परेशानियों का सबब बन जाता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 Nov 2017 11:57 AM GMT
ठंड का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में कई लोग नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। गर्म पानी थोड़े समय के लिए आरामदायक होता है, लेकिन बाद के लिए यह कई परेशानियों का सबब बन जाता है।
अगर आप भी ठंडियों में गर्म पानी से नहाते हैं, तो उससे पहले इन बातों को जरूर जान लें। गर्म पानी से नहाने वाले लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जानिए ठंड में रोज गर्म पानी से नहाने से क्या-क्या नुकसान होता है।
ये हो सकती हैं समस्याएं
- गर्म पानी से नहाने के कारण शरीर का मॉइश्चराइजर खत्म हो जाता है और त्वचा रूखी हो जाती है
- लगातार गर्म पानी से नहाने से उम्र से पहले ही झुर्रियां पड़ने लगती हैं
- ज्यादा गर्म पानी से नहाने की वजह से बालों में डैंड्रफ होते हैं और बाल झड़ने लगते हैं
यह भी पढ़ें: रोज एक अमरूद आपको इन 5 रोगों से रखेगा दूर
- गर्म पानी की वजह से स्किन इंफेक्शन और एलर्जी का भी खतरा रहता है
- गर्म पानी से नहाने का असर आंखों पर भी दिखता है। आंखों में खुजलू, लाल पड़ने और पानी आने की समस्या होती है
- गर्म पानी से नहाने के कारण नाखून कमजोर हो जाते हैं और इसमें इंफेक्शन का भी खतरा रहता है
- गर्म पानी की वजह से त्वचा रूखी हो जाती है, जिसके कारण खुजली की समस्या होती है
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story