खाने के साथ खाएं ठंडा-ठंडा कस्टर्डः रेसिपी
मीठे के शौकीन तो सभी होते हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Sep 2017 8:58 AM GMT
गर्मियों में खाने के साथ कुछ ठंडा-ठंडा कस्टर्ड मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है।
मीठे के शौकीन तो सभी होते हैं। आप घर पर शाही कस्टर्ड बनाकर बच्चों और बड़ों को खिलाएं, वो आपके दीवाने हो जाएंगे।
आइए आपको बताते हैं इस रेसिपी के बारे में...
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं स्वादिष्ट परवल की मिठाईः रेसिपी
सामग्री-
1. एक किलो दूध
2. तीन-चार चम्मच कस्टर्ड पाउडर
3. दो कप शुगर
4. पांच से छह केसर के धागे
5. एक चम्मच इलायची पाउडर
6. दो कप मिक्स फ्रूट के टुकड़े (अनार, केला, अंगूर, सेब)
7. एक कप कटे हुए मेवे जैसे कि बादाम, काजू, पिस्ता
विधि-
- सबसे पहले दूध को किसी पैन में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें।
- जब ये उबलने लगे तो गैस की धीमी आंच करें ऐस इसमें शुगर डाल दें।
- इसके बाद धीमी आंच में कम से कम 15 मिनट तक पकने दें।
- अब इसमें कस्टर्ड के घोलकर, इलायची पाउडर व केसर डालकर अच्छी तरह से चलाएं।
- थोड़ी देर चलाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
- जब ये हल्का ठंडा हो जाएं तो इसमें फूट्स डालकर फ्रीज में रख दें। जब भी आप सर्व करें तो इसमें ड्राई फुट्स डाल दें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story