घर में ऐसे बनाएं शेजवान राइस: रेसिपी
जब कुछ लाइट खाने का मन हो तो आप शेजवान राइस की रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 10 Nov 2017 2:41 PM GMT
अब तक आपने चावल से कई डिश बनाई होगी। आज चावल से बनने वाली चाइनीज डिश ट्राई करिए। घर पर ही आप चावल से शेजवान राइस बनाकर चाइनीज फूड का मजा ले सकते हैं।
चाइनीज क्यूजीन में यह स्पेशल डिश है, जिसे आप तब बना सकते हैं जब आपका कुछ लाइट खाने का मन हो। ये टेस्टी शेजवान राइस बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आएंगे।
ऐसे बनाएं
- शेजवान राइस बनाने के लिए सबसे पहले चावल में पानी मिलाकर 20-30 मिनट तक भिगो दें
- अब एक पैन में पानी में थोड़ा सा नमक डालकर भीगे हुए चावल को पका लें
- चावल उबल जाने के बाद इसका पानी निकालकर आधे घंटे के लिए फैलाकर रखें
- इसके बाद नॉन स्टिक कड़ाही में तेल डालें और इसमें हरी मिर्च और प्याज का तड़का लगाएं
यह भी पढ़ें: आम से खास बनने वाली 'खिचड़ी' की जानें ये 5 रेसिपी
- प्याज भुन जाने के बाद इसमें लहसुन, अदरक, गाजर, पत्तागोभी, नमक और वाइट पेपर पाउडर डालकर अच्छे से फ्राई करें
- इसके बाद इसमें शेजवान सॉस और बाकी बचे मसाले मिलाकर अच्छे से भूनें
- जब यह अच्छे से भुन जाए तो इसमें हरी प्याज, चावल, विनेगर और खाने वाला रंग डाल दें
- इसे तेज आंच पर थोड़ी देर अच्छे से पकाएं
- अगर आपको चावल सूखे लग रहे हों तो इसमें आधा चम्मच तेल डाल दें
- इस तरह तैयार है शेजवान राइस
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story